महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्यों हेतु कार्यशाला का आयोजन
Meerut:- गन्ना विकास परिषद, शेरमऊ ज़ोन की महिला स्वंय सहायता समूहों से जुड़ी हुई महिला सदस्यों हेतु एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें इफको के निवेश कुमार ने नैनो यूरिया के लाभ और प्रयोग पर विस्तृत जानकारी दी गयी।
शेरमऊ चीनी मिल के एजीएम घनश्याम सिंह ने बीज शोधन, चयन और पौध की तैयारी पर सबको विस्तार से बताया। जिला गन्ना अधिकारी सहारनपुर कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी ने पंचामृत, गन्ने की खेती में नैनो यूरिया के प्रयोग,जैविक खेती ,गन्ने में ड्रिप सिचाई तथा महिला स्वंय सहायता समूह की सदस्या को आत्म निर्भर बनने व 365 दिन के लिए रोजगार सृजन के लिए अपर मुख्य सचिव , चीनी उद्योग व गन्ना विकास विभाग संजय आर भूस रेड्डी द्वारा दिये गए सुझाव से अवगत कराते हुए ट्रांईको कार्ड सहित अन्य रोजगार परक कार्य के लिए प्रेरित किया। साथ ही उपस्थित महिला स्वंय सहायता समूह के अध्यक्ष को सम्मानित करते हुए स्मृति चिन्ह भी प्रदान किये गए। उक्त जानकारी आर पी ओ सहारनपुर उपेन्द्र सिंह ने दी है।
No comments:
Post a Comment