जिले में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू
• मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने फीता काटकर व विधायक विक्रम सैनी ने दिलाई शपथ
• 30 अप्रैल तक चलेगा जागरूकता का अभियान
मुजफ्फरनगर, 2 अप्रैल 2022
जनपद में शनिवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू हुआ। अभियान की शुरुआत के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार की अध्यक्षता में विविध कार्यक्रम हुए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 30 अप्रैल चलेगा। इस दौरान वेक्टर जनित रोग जैसे मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के दौरान बुखार, टीबी, कोविड आदि लक्षणों वाले व्यक्ति के बारे में घर-घर जाकर पूछताछ की जाएगी। लक्षण मिलने पर चिह्नित कर उन्हें अस्पताल भेजा जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर नि:शुल्क एंबुलेंस की सेवा भी उपलब्ध रहेगी। लक्षण मिलने वाले व्यक्ति का पूरा नाम पता और मोबाइल नंबर सहित पूरा विवरण एएनएम के माध्यम से ब्लॉक मुख्यालय तक भेजा जाएगा।
उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत ही जनपद में 15 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलेगा। इसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर बीमार लोगों के बारे में जानकारी लेगी और 12 साल से अधिक आयु के जिन लोगों को कोविड टीका नहीं लगा है, उन्हें कोविड टीका से प्रतिरक्षित किया जाएगा। इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अशोक कुमार जिला वेक्टर जनित रोग परामर्शदाता एहतिशाम खान आदि उपस्थित थे।
कुपोषित भी होंगे चिन्हित
अभियान के दौरान आशा, आंगनवाड़ी और संगिनी कार्यकर्ता घर-घर जाकर कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों की सूची बनाएंगी। फिर यह सूची ए.एन.एम के जरिए ब्लॉक मुख्यालय पर भेजी जाएगी। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग कुपोषित व अति कुपोषित बच्चों को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से पोषण पुनर्वास केंद्रों पर उपचार एवं पोषण उपलब्ध कराता है।
अन्य विभाग भी करेंगे मदद
जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह ने बताया कि चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग, नगर पंचायत विकास, पंचायती राज, ग्राम्य विकास विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, शिक्षा विभाग, दिव्यांगजन विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग, सूचना और उद्यान विभाग की सहभागिता रहेगी। सभी विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई है। जहां भी मच्छर पनपने की संभावना होगी। वहां निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी।
मंत्री व विधायक ने भी किया उद्घाटन
जनपद में मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल के द्वारा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरी तथा विधायक विक्रम सिंह सैनी विधान सभा खतौली एवं नगर पंचायत के अध्यक्ष ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जानसठ पर विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का फीता काटकर उद्घाटन किया। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में यह अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के साथ 12 अन्य विभाग मिलकर साथ कार्य कर रहे हैं उन्होंने सभी विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी इस अभियान को शत प्रतिशत रूप से सफल बनाने के लिए पूर्ण मनोयोग एवं सक्रियता के साथ कार्य करें।
कार्यक्रम में माननीय जगदीश पांचाल, सदस्य पिछड़ा आयोग, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ शरण सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अरविंद पवार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दिव्या वर्मा, जिला मलेरिया अधिकारी श्रीमती अलका सिंह, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ गीतांजलि वर्मा, जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ शमशेर आलम, डीएमसी तरन्नुम, सहायक जिला प्रतिरक्षण अधिकारी प्रदीप शर्मा, अर्बन हेल्थ कोऑर्डिनेटर कमल कुमार, चिकित्सा अधिकारी डॉ सन्नवर, डॉ रमन कुमार सभासद विजेंद्र पाल, अशोक वर्मा आदि उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment