रमजान शुरू होते ही मस्जिदों में रौनक बढ़ी, तरावीह की तैयारी शुरू

मेरठ। इस बार रमजान पर भी पूरे दो साल बाद मस्जिदों में चहल पहल दिखाई दी। आज से रमजान माह शुरू हो चुके हैं। मस्जिदों में तरावीह पढ़ी जाएगी और रात में दर्स यानी विशेष कक्षाओं का आयोजन होगा। मेरठ महानगर की अधिकांश मस्जिदों में रमजान के दौरान विशेष तरावीह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें  रोजा,नमाज,हज, जकात, एतिकाफ, शबे कद्र, सदका खैरात आदि के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। माह.ए.रमजान में आने वाली मुकद्दस दिन जैसे यौमे बद्र, फतह मक्का, हज़रत अली की शहादत के बारे में भी बताया जाएगा। दूसरी ओर हजरत फातिमा,हजरत खदीजा, हजरत इमाम हसन, हजरत आयशा की जिंदगी पर रोशनी डाली जाएगी। दर्स का कार्यक्रम रमजान की पहली तारीख से अंतिम दिन तक जगह-जगह चलाया जाएगा।
शहर में कई मस्जिदों में होने वाले रोजा इफ्तार दावत दी गई। रोजा इफ्तार के लिए खजूर की खरीदारी होती नजर आई। बड़ों के साथ बच्चे भी इफ्तार की तैयारी में है। दोपहर के बाद ही रसोई घर में चिप्स, पापड़, पकौड़े बनाने का सिलसिला शुरू हो गया था। बच्चे फल पकौड़ी के लिए आलू, प्याज काटने में लगे थे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts