दिल्ली में गिरी तीन मंजिला इमारत, दो की मौत

 एनडीआरएफ की 25 टीमें बचाव कार्य में जुटी
नई दिल्ली (एजेंसी)।
राजधानी दिल्ली के साउथ कैंपस स्थित सत्य निकेतन में सोमवार की दोपहर एक बिल्डिंग गिर गई। साउथ कैंपस स्थित सत्य निकेतन बिल्डिंग के ढहने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया गया कि इस गिरी बिल्डिंग के मलबे के नीचे कुल सात मजदूर दब गए हैं। दो मजदूरों की मौत हो गई।
इन मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है। इनके नाम नसीम (उम्र-36), बिहार, अररिया, गुलफराज (उम्र-25), बिहार, अररिया (साले नसीम के) बिलाल (उम्र-22), अरमान, (उम्र-23), असलम, (उम्र-21) हैं। बचाव टीम ने चार लोगों को सकुशल निकाल लिया है।
सत्य निकेतन में हुई दुर्घटना पर एनडीआरएफ अधिकारी गोवर्धन बेरवा ने बताया कि अभी तक जिन लोगों को रेस्क्यू किया गया है उनमे से 2 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। कुल 4 से 5 लोगों के फंसे होने की सूचना मिली थी। हमारी 25 टीमें लोगों को बचाने में जुटी हुई हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इस घटना पर दुख जताया। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है कि ये हादसा बेहद दुखद है। ज़िला प्रशासन राहत और बचाव के काम में जुटा है। मैं ख़ुद घटना से सम्बंधित हर जानकारी ले रहा हूँ।
बताया जा रहा है कि ये काफी पुरानी बिल्डिंग है। बिल्डिंग के मालिक ने एक ठेकेदार को इसकी मरम्मत का काम दिया हुआ था, कई मजदूर लगे हुए थे और काम किया जा रहा था। इसी दौरान ये हादसा हो गया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts