नाबालिग से गैंगरेप, हरिद्वार से बरामद मेरठ की लड़की

 


मेरठ। थाना कंकरखेडा क्षेत्र में 15 साल की लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। तीनों आरोपी पिछले डेढ़ साल से लड़की को डरा धमकाकर रेप कर रहे थे। लड़की विरोध करती, तो उसे जान से मारने की धमकी देते। इस लड़की को आरोपी घर से बुलाकर ले गए और हरिद्वार में ले जाकर भी रेप किया। मेरठ पुलिस ने लड़की को बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पीड़िता का मेडिकल कराने की कार्रवाई कर रही है।
 क्षेत्र की एक कॉलोनी में 15 साल की लड़की अपने परिवार के साथ रह रही है। पीड़िता ने बताया कि वह दवा लेने के लिए 13 साल की छोटी बहन के साथ मेडिकल स्टोर पर जाती थी। उसकी पहचान सुहेल से हुई। वह उसे अपने घर ले गया। और डरा.धमकाकर गंदा काम करने लगा। पीड़िता का कहना है कि बाद में सोनित और सचिन भी उसके साथ ज्यादती करने लगे। जब मना करती, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते।
पीड़िता के परिवार ने कंकरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया कि जब लड़की अपनी छोटी बहन के साथ घर में अकेली रहती थी, तो भी तीनों युवक लड़की के घर में पहुंचकर भी उसके साथ दुष्कर्म करते। घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण पीड़िता ने सातवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। पीड़ित परिवार ने यह भी पुलिस को बताया कि हमें अंदेशा है कि हमारी छोटी लड़की पर भी आरोपी गंदी नजर रखे थे।
बहला फुलसाकर हरिद्वार ले गए
दो दिन पहले लड़की घर से गायब हो गई। इसके बाद परिजनों ने काफी तलाश किया, लेकिन पता नहीं चला। इस मामले में गुरुवार रात को कंकरखेड़ा पुलिस ने जब लड़की के मोबाइल और आरोपी की लोकेशन ट्रेस की, तो पता चला की लड़की हरिद्वार में है। शुक्रवार तड़के पुलिस ने लड़की को हरिद्वार से बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
इन्होंन कहा :-
इंस्पेक्टर सुबोध सक्सेना ने बताया कि लड़की नाबालिग है। उसे हरिद्वार से बरामद किया गया है। एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की कार्रवाई की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल भी कराया जा रहा है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts