सामूहिक नकल मामला

सॉल्वर गैंग का मास्टर माइंड शिक्षक गिरफ्तार
 एग्जाम में सेंधमारी के लिए बना था परीक्षा प्रभारी

मुरादाबाद। मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा में सॉल्वर गैंग द्वारा सामूहिक नकल के मामले में पुलिस ने आरोपी शिक्षक भूदेव सिंह को भी शनिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ में कई और महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगी है। आरोपी ने करीब आधा दर्जन लोगों के नाम और बताएं हैं, जो इस गिरोह से जुड़े हुए हैं। पुलिस के अनुसार भूदेव ही मास्टर माइंड हैं। वह भगवंत सिंह इंटर कॉलेज में सहायक अध्यापक है।
परीक्षा में सेंधमारी को अंजाम देने के लिए ही वह परीक्षा प्रभारी बना था। मुरादाबाद जिले की ठाकुरद्वारा तहसील में दसवीं के अंग्रेजी विषय के प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा में छह अप्रैल को सॉल्वर गैंग पकड़ा गया था। बीएस इंटर कॉलेज में सेंटर था पर कॉपी करीब के भगवंत सिंह डिग्री कालेज में लिखी जा रहीं थीं। यहां से 22 सॉल्वरों को गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस ने इस मामले में केंद्र व्यवस्थापक, शिक्षकों और सॉल्वरों समेत तीस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए 28 को गिरफ्तार कर लिया था। इसमें 26 छात्र-छात्राओं के साथ ही स्कूल प्रबंधक, प्रधानाचार्य, कक्ष निरीक्षक, सहायक अध्यापक और एडीओ पंचायत भी शामिल थे। इस मामले में पुलिस दो नामजद आरोपियों की तलाश कर रही थी। शनिवार को पुलिस ने दो और संदिग्ध आरोपियों को पकड़ा। उनसे मिली जानकारी के आधार पर देर रात पुलिस ने आरोपी शिक्षक भूदेव सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी भूदेव ही मास्टर माइंड हैं। भगवंत सिंह इंटर कॉलेज में वह सहायक अध्यापक है। परीक्षा में सेंधमारी को अंजाम देने के लिए ही वह परीक्षा प्रभारी बना था। आरोपी भूदेव सिंह गांव लालपुर गोसाई का रहने वाला है। पुलिस ने उसे ठाकुरद्वारा काशीपुर बार्डर के पास से गिरफ्तार किया। एसपी देहात विद्या सागर मिश्र ने बताया कि आरोपी से जो भी जानकारी मिली है उसके आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts