भीषण गर्मी की मार झेल रहा मेरठ और एनसीआर तापमान 42 पार  
मेरठ। इस समय पूरा मेरठ-एनसीआर ही नहीं पूरा उत्तरी भारत भीषण तपिश की जद में है। पूर्वाचल के अधिकांश जिलों में लू के थपेड़ों की मार से लोग बेहाल हैंं। गर्मी ने लोगों का घर से निकलना दुश्वार कर दिया है। अभी लू का प्रकोप पूरे मई जारी रहेगा। ऐसा मौसम विभाग का अनुमान है। पश्चिमी उप्र के कई जिलों का तापमान इस समय 42 डिग्री पार पहुंच गया है। मेरठ का तापमान भी तेजी से बढ़ रहा है। मेरठ का तापमान 42.8 डिग्री पहुंच गया है। जो कि समान्य से करीब 5 डिग्री अधिक बताया जा रहा है। मेरठ के आसपास के जिलों में भी राहत के आसार नहीं नजर आ रहे। शनिवार  को  भी दिन में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना होगा।
इस गर्मी का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। पिछले सप्ताह एक दिन गर्मी में राहत मिली उसके बाद से फिर तापमान में बढ़ोत्तरी शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने के संकेत दिए हैं। वहीं तापमान 42 डिग्री के पार जाने की संभावना व्यक्त की है। इससे पहले गत शुक्रवार को अधिकतम तापमान 4१4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 2१.5 डिग्री तक पहुंचा था।
  मौसम विभाग की माने तो अगले दो से चार दिन में तेज धूप से लोगों का सामना होगा। गर्मी का सबसे अधिक प्रकोप उप्र के पूर्वाचल जिलों में सर्वाधिक है। जहां पर कई जगहों पर तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया है। इन जिलों में लू भी दिन में कहर बरपा रही है। जिसके चलते दिन में 10 बजे के बाद से ही सड़कों पर सन्नाटा पसर रहा है।
 रोजेदारों को करना पड रहापरेशानी का सामना
 अप्रैल में इतनी से बढे ताममान ने रोजेदारों की परेशानी बडा दीहै। भीषण गर्भी के रोजेदारों को अच्छा खासा परेशानी हो रही है। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों व बुजुर्गो को रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts