कैराना से सपा के नाहिद हसन ने दर्ज की जीत

मेरठ।प्रदेश की चर्चित सीटों में से एक कैराना में यूं तो कुल 10 प्रत्याशी मैदान में हैं, लेकिन मुख्‍य मुकाबला मौजूदा विधायक सपा के नाहिद हसन और मृगांका सिंह में है। नाहिद जेल से चुनाव लड़ रहे हैं। मृगांका सिंह भाजपा के कद्दावर नेता रहे स्व. बाबू हुकुम सिंह की पुत्री हैं। बाबू हुकुम सिंह ने ही सपा शासन में कैराना से पलायन का मामला उठाया था। यह मामला देश भर में चर्चा का विषय रहा था। इस सीट पर कांटे की टक्‍कर रही। कई राउंड में आगे रहीं मृगांका सिंह की बढ़त लगातार कम होती गई। अंतिम राउंड की मतगणना के बाद सपा के नाहिद हसन 25800 मतों से विजयी रहे।
पिछले साल नाहिद हसन और उनकी माता तबस्सुम हसन के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज हुआ था। इसी मामले में कैराना से मौजूद विधायक नाहिद की गिरफ्तारी हुई। वह जेल में हैं। सपा ने उन्‍हें फिर से टिकट दिया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts