मायावती का बड़ा फैसला, तीन प्रदेश प्रभारी बनाए गए
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने रविवार को तीन प्रदेश अध्यक्ष प्रभारी बनाए गए है। यूपी चुनाव 2022 में पार्टी की हार की समीक्षा करते हुए प्रदेश स्तर पर तीन प्रभारी बनाए जाने की घोषणा की। बाबू मुनकाद अली, राजकुमार गौतम और विजय प्रताप को प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। आकाश आनंद राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर बने रहेंगे।
गौरतलब है कि यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में बसपा प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में से सिर्फ एक सीट पर ही जीत दर्ज कर सकी है। इस शर्मनाक प्रदर्शन के बाद राजनीतिक पंडितों का कहना है कि बसपा लगभग खत्म हो चुकी है। उसके वोटबैंक का एक बड़ा हिस्सा भी भाजपा और अन्य पार्टियों में शिफ्ट हो चुका है।
मायावती ने बैठक में हार की समीक्षा करने के लिए हारे हुए 402 प्रत्याशियों को भी बुलाया है। 2007 में प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के बाद 2022 में पार्टी के सिर्फ एक सीट पर ही सीमित हो जाने से सभी हैरान हैं। जिसमें 2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा ने सपा के साथ गठबंधन कर लड़ा था और 10 सीटों पर जीत दर्ज की थी।
No comments:
Post a Comment