महिलाओं को रोजगार देने आत्मनिर्भर बनने के लिए स्वयं सहायता समूह बेहतरीन योजना :  एम.एल व्यास
 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दिया उत्पादन बढ़ाकर आत्मनिर्भर बनने के टिप्स
मेरठ। परतापुर बाईपास स्थित मेरठ इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में नारी शक्ति उत्सव 2022 के तहत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मेरठ उद्यमी फाउंडेशन द्वारा "बिजनेस नारी- ग्रामीण उत्थान की एक नई पहल" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं को व्यापार के अवसर प्रदान करके उनको आर्थिक रूप से मजबूत बनाना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेरठ जिले के 
परियोजना विकास अधिकारी एम.एल व्यास, वाइस चेयरमैन पुनीत अग्रवाल, निदेशक डॉ आलोक चौहान, प्रिंसिपल डॉ हिमांशु शर्मा, मेरठ उद्यमी फाउंडेशन की इंचार्ज सूची मेहरा, इनक्यूबेशन मैनेजर रेहान अहमद एवं सुशील शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
परियोजना विकास अधिकारी एम.एल व्यास ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर होने के लिए स्वयं सहायता समूह एक बेहतरीन योजना है। महिलाओं को इस योजना से जुड़कर अधिकाधिक लाभ उठाना चाहिए। 
"बिजनेस नारी- ग्रामीण उत्थान की एक नई पहल" कार्यक्रम में मेरठ के 12 ब्लॉक से विभिन्न गांव से 250 से अधिक स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने अपने उत्पाद के स्टाल लगाए। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने घरेलू उद्योग से संबंधित जैसे अचार, मुरब्बा, फूल गमला, पापड़, कान्हा ड्रेस, हर्बल शॉप, गुलाल आदि के स्टाल लगाकर अपने द्वारा घर में ही किए जा रहे कार्यों का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में वंदना यादव ने महिलाओं को मशरूम की खेती करने के टिप्स दिए। उन्होंने बताया कि गांव में हर जगह गोबर की खाद आसानी से मिल जाती है और जगह की भी कोई कमी नहीं होती। इस प्रकार महिलाएं मशरूम की खेती करके आर्थिक रूप से मजबूत हो सकती हैं। साहिल ने महिलाओं को जैविक खेती करने के टिप्स दिए। उदयवीर ने मधुमक्खी पालन के बारे में बताएं। डॉ सुधीर सिंह ने घरों में औषधीय पौधों की जानकारी देते हुए बताया कि औषधीय पौधों से रोजगार के नए अवसर प्रदान कर सकते हैं।
कार्यक्रम में मेरठ उद्यमी फाउंडेशन की सूची मेहरा, इनक्यूबेशन के मैनेजर रेहान अहमद, डॉ स्वपन सुमन, सुशील शर्मा, राजेश कुमार वर्मा, साक्षी गोयल, मेघा यादव आदि का सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts