पांच दिन से बंकर में फंसे मेरठ के आर्यन

मेरठ। गांधी नगर का रहने वाला एमबीबीएस का छात्र यूक्रेन के खारकीव में 100 अन्य भारतीय छात्रों के साथ फंसा हुआ है। उसने परिजनों को वीडियो भेजकर जान बचाने की गुहार लगाई है। वह पांच दिन से बंकर में छिपे हुए थे। मंगलवार सुबह खारकीव से लवीव तक जाने वाली मेट्रो ट्रेन में सवार हुए। यहां से पोलैंड बार्डर रवाना होंगे। उसने कहा कि रास्ते में बमबारी व फायरिंग हो रही है। वहीं परिजन बेटे की वापसी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

नौचंदी थाना क्षेत्र के गांधी नगर में रहने वाले नवदीप कुमार का बेटा आर्यनदीप 21 फरवरी को एमबीबीएस फर्स्ट ईयर की पढ़ाई के लिए यूक्रेन रवाना हुआ था। रात उसने परिवार को एक वीडियो भेजा। इसमें बताया कि बंकर के बाहर मिसाइलें दागी जा रही हैं। रूसी सेना ने गैस की पाइपलाइन काट दी है। उन्होंने कहा कि खारकीव से पोलैंड बार्डर 18 सौ किलोमीटर दूर है। आर्यनदीप ने बताया कि यूक्रेन सरकार ने सोमवार को पांच दिन बाद कर्फ्यू में ढील दी थी। पोलैंड बार्डर तक पहुंचने के लिए करीब 24 से 36 घंटे का समय लगेगा। वहीं आर्यनदीप सिंह की मां अर्चना सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। वह भगवान से बेटे के सही सलामत वापस आने की प्रार्थना कर रही हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts