ढाई फीट के इब्राहिम को मिली इमराना, जीवन में आई बहार

 मेरठ। जोड़ियां आसमान में बनती है, एक ऐसा ही नजारा कंकरखेडा के बडा बाजार में  देखने को मिला। लंबे समय के इंतजार के बाद आखिर  इमराना को हमसफर मिल गया। महज ढाई फीट ऊंचा कद होने के कारण लंबे समय से उसका रिश्ता नहीं हो रहा था। इसके चलते उसके भाइयों से लेकर अन्य परिजन परेशान थे। वहीं शनिवार को उसकी मुराद पूरी हो गई।
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार की निवासी 36 वर्षीय इमराना का निकाह इसी कद वाले हापुड़ निवासी इब्राहिम से हो गया। अब दोनों के परिवार बेहद खुश हैं। वहीं दूल्हा.दुल्हन की जोड़ी को देखने वालों की दिनभर भीड़ लगी रही। साथ ही यह निकाह शहर में चर्चा का विषय बना रहा।
बड़ा बाजार निवासी आबिद ने बताया कि वह अपनी बहन की शादी को लेकर काफी चिंतित थे। कद छोटा होने के कारण उसकी शादी नहीं हो पा रही थी। कहीं से भी रिश्ता नहीं मिल रहा था। शहर से लेकर बाहर तक के क्षेत्रों में वह भटकते रहे। इस बीच, एक जानकार ने हापुड़ निवासी इब्राहिम के बारे में बताया। उसका कद भी ढाई फीट का ही है। वह फलों की ठेली लगाता है।
वहीं उसके परिवार से संपर्क किया गया तो वह भी शादी को राजी हो गए। इसके बाद दोनों परिवारों ने मिलकर इनका निकाह करा दिया है। क्षेत्र में इनका यह निकाह काफी चर्चा में रहा। वही परिजन भी इमराना को रुखसत काफी खुश नजर आ रहे हं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts