भाजपाइयों ने निकाला विजय जुलूस दिनेश खटीक का किया स्वागत
-ढोल नगाड़ों पर कार्यकर्ताओं ने किया डांस
मवाना। हस्तिनापुर विधानसभा से दोबारा विधायक बनने पर भाजपा के दिनेश खटीक के पहली बार मवाना में आने पर लोगों ने भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ता सड़कों पर निकले और केसरिया रंग की होली खेलकर आपस में मिठाइयां बांटी। बुल्डोजर पर साइकिल को लटका कर नगर में विजय जुलूस निकाला। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर खुशियां मनाईं। इस दौरान सड़कें केसरिया मय नजर आईं। जगह-जगह जुलूस और नारेबाजी के बीच केसरिया रंगों के अबीर और गुलाल उड़ाए गए। रास्ते में मिठाई बांटकर एक दूसरे को जीत की बधाई दी गई भाजपा कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल कर जीत का जश्न मनाया। जिंदाबाद के नारे लगाए। बहुमत मिलने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने योगी आदित्यनाथ के दोबारा मुख्यमंत्री बनने की खुशी में कई इलाकों में जुलूस निकाला।ढोल नगाड़ों के साथ झूमते कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने लोगों को मिठाइयां भी बांटीं। जगह-जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नारे लगाए गए।इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ता नगर केक भाजपा कार्यालय से शुरुआत की गई ओर नगर में अन्य स्थानों पर कार्यकर्ता गुलाल के साथ नगाड़े की धुन पर जमकर झूमते नाचते दिखे। कार्यकर्ता नाचते गाते जीत का जश्न मनाते रहे। देर रात तक जश्न का दौर चला।

No comments:
Post a Comment