कुछ लोगो ने भीरतघात कर हराया :- मनिन्द्रर पाल सिंह
होली मिलन समारोह के बहाने वोट देने वालों का आभार प्रकट किया
कलीना कैंप कार्यालय मे होली मिलन व धन्यवाद समारोह का आयोजन
मेरठ। भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर सिवाल खास विधानसभा में स्थित कलीना कैंप कार्यालय पर होली मिलन एवं धन्यवाद समारोह का आयोजन किया गया ।जिसकी अध्यक्षता जिला महामंत्री हरीश चौधरी एवं संचालक विजय शर्मा ने किया।
समारोह में सिवालखास विधानसभा प्रत्याशी रहे मनिंदर पाल सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के एक.एक कार्यकर्ता ने विधानसभा चुनाव में कार्य किया है ।इस क्षेत्र के वे लोग जो भारतीय जनता पार्टी में नहीं थे मगर उत्तर प्रदेश में सुशासन, विकास, महिला सुरक्षा और शांति चाहते है ।उन्होंने भाजपा शासन को उपयुक्त माना और मुझे वोट दिया ऐसे लोगों का विशेष आभारी रहेेंगे।। मनिंदर पाल सिंह ने कहा किसी विधानसभा चुनाव में भाजपा को इतना वोट नहीं मिला। वोट प्रतिशत 7.5 प्रतिशत बढ़ा है और पूर्व से 21000 वोट अधिक मिला है। इस क्षेत्र की जनता भाजपा को जिताना चाहती थी पर कुछ लोगों ने भीतरी घात कर हराया है।
भारतीय जनता पार्टी के तीन लोगों ने लोकदल के साथ साठ गांठ किया है। जिसके पर्याप्त सबूत हैं। निर्णय पार्टी को करना है मैं तो एक कार्यकर्ता हूं पार्टी का काम करूंगा। विधानसभा चुनाव संयोजक मुकेश शास्त्री ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं ने चुनाव में अच्छा कार्य किया है। मनिन्दर पाल सिंह ही हमारे विधायक के रूप में कार्य करेंगे। कार्यकर्ताओं को निराश होने की आवश्यकता नहीं है। जिला महामंत्री भाजपा हरीश चौधरी ने कहा कि संगठन और सरकार की दृष्टि से हारा हुआ विधायक ही विधायक का कार्य करता है। अत: क्षेत्र की जनता के सभी कार्य उन्हें करने हैं। ऐसा मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा भी है। जो भी बागी होगा पार्टी उसका संज्ञान लेगी सभी के खिलाफ कार्यवाही होगी। समारोह में अधिक वक्ताओं ने होली की बधाई कम और बागियों पर कार्यवाही हेतु पार्टी से मांग ज्यादा की। मुख्य वक्ताओं में अशोक चेयरमैन गोटका,योगेंद्र कुसैडी, मदन पाल सिंह छबडिया, प्रदीप त्यागी, पवन त्यागी, पूर्व विधायक रणवीर राणा, पूर्व प्रमुख जानी अनिल, गौरव प्रमुख, मनोज चौहान सरूरपुर प्रमुख, मंजू सेठी अध्यक्ष महिला मोर्चा ,अनीता सिंह, भारत वीर गुर्जर, यतेंद्र मिश्रा, मनोज शर्मा, पंडित डोरीलाल , पवन त्यागी, दयाल त्यागी आदि रहे। इस मौके पर श्रवण सिवाच, भारत भूषण आजमपुर, लोकेंद्र चेयरमैन करनावल, सुशील प्रधान,अनिल मढी, हरेंद्र जैनपुर,अर्चित त्यागीए हिमांशु त्यागीएप्रमोद गोटकाएअनुज शर्माएरोहटा अक्षय रोहटाए हरपाल प्रधान आदि हजारों लोगों ने समारोह में भाग लिया।ए प्रदीप प्रधान घसौलीएश्रवण सिवाचए भारत भूषण आजमपुरए लोकेंद्र चेयरमैन करनावलए सुशील प्रधानएअनिल मढीए हरेंद्र जैनपुरएअर्चित त्यागीए हिमांशु त्यागीएप्रमोद गोटकाएअनुज शर्माएरोहटा अक्षय रोहटाए हरपाल प्रधान आदि हजारों लोगों ने समारोह में भाग लिया।
No comments:
Post a Comment