कीव में घायल छात्र हरजोत ने स्वदेश के लिए भरी उड़ान

नई दिल्ली (एजेंसी)।यूक्रेन की राजधानी कीव में कुछ दिन पहले युद्ध के दौरान गोलीबारी में घायल भारतीय छात्र हरजोत सिंह सोमवार को भारत लौट रहा है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा युक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकासी के लिए इस मिशन पर तैनात किए गए चार केंद्रीय मंत्रियों में से एक नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री वीके सिंह ने कहा कि छात्र उनके साथ स्वदेश आ रहा है।
 दिल्ली के रहने वाले हरजोत सिंह यूक्रेन और रूस के बीच चल रही लड़ाई के दौरान अपने दोस्तों के साथ भारत आने के लिए निकले थे। ट्रेन में जगह नहीं मिल पाने के कारण पोलैंड बॉर्डर तक पहुंचने के लिए उन्होंने कैब का सहारा लिया, लेकिन रास्ते में उन्हें रोककर वापस जाने को कहा गया और जैसे ही कैब ने यूटर्न लिया तो फायरिंग होने लगी। इसी फायरिंग में हरजोत सिंह को गोली लगी और वो घायल हो गए। उस दौरान मची अफरा-तफरी के बीच उनका पासपोर्ट भी गुम हो गया था।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts