भारतीय लोककलाओ के सम्वर्धन व संरक्षण के लिए समर्पित है संस्कार भारती
मेरठ। संस्कार भारती मेरठ महानगर की नवगठित कार्यकारिणी की घोषणा हेतु एक बैठक श्री सुधाकर आशावादी प्रान्त महामंत्री के निर्देशन व श्री श्याम बिहारी लाल जी के सान्निध्य में पं0 दीनदयाल उपाध्याय प्रबंधन कालेज माल रोड मेरठ में आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ संस्कार भारती के ध्येय गीत से हुआ। सुधाकर आशावादी जी ने अपने सम्बोधन में संस्कार भारती के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए कहा कि संस्कार भारती भारतीय लोककलाओ के सम्वर्धन व संरक्षण के लिए समर्पित भारत की अग्रणी संस्था है। संस्था विदशो में भी कार्यरत हैं।
आशावादी जी ने संस्कार भारती मेरठ महानगर की नवगठित कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए उपस्थित सभी नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व सदस्यों से अपेक्षा की सभी मिलकर संस्कार भारती के उद्देश्यों के अनुरूप संस्था के कार्यों को गतिशील बनाएं। भारतरत्न स्वर कोकिला स्व0 लता मंगेशकर को सभी के द्वारा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दीगयी। संस्कार भारती के महानगर अध्यक्ष डा0 मंयक अग्रवाल जी ने धन्यवाद ज्ञापित किया वन्देमातरम के साथ बैठक समाप्त हुई
No comments:
Post a Comment