32.50 लाख लोगों ने यूक्रेन छोडा रूस के हमले के बाद पलायन अभी भी जारी , यूएन ने जारी किया आंकडा अब तक 32.50 लाख छोड़ गए यूक्रेन- रूस के हमले के बाद पलायन का हालय यूएन ने जारी किया आंकड़ा जेनेवा,एंजेसी। 24 फरवरी से यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से अब तक यहां से 32.50 लाख लोग देश छोड़कर जा चुके हैं। इनमें से 20 लाख लोगों ने पोलैंड बॉर्डर क्रॉस किया है। उक्त जानकारी शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र संघ की तरफ से दी गई। यूएन की रिफ्यूजी एजेंसी यूएनएचसीआर के मुताबिक 24 फरवरी को युद्ध शुरू होने से अब तक 3,270,662 लोग पलायन कर चुके हैं। यूएनएचसीआर के प्रवक्ता मैथ्यू साल्टमार्श के मुताबिक युद्ध के शुरुआती दिनों की तुलना में पलायन में थोड़ी गिरावट आई है। उन्होंने कहाकि अभी यह कहना ठीक होगा कि यह संख्या करीब 20 लाख से ज्यादा है। हालांकि युद्ध के दिन बढ़ने और हालात खराब होने के बाद इस संख्या में और ज्यादा इजाफा हो सकता है। साल्टमार्श ने कहाकि देश छोड़कर जाने वालों में 90 फीसदी संख्या महिलाओं और बच्चों की है। यूके्रन में 18 से 60 वर्ष तक की आयु के पुरुषों को मिलिट्री सेवा के लिए बुलाया जा सकता है। ऐसे में यह लोग देश नहीं छोड़ सकते। बतादें यूक्रेन की कुल आबादी करीब चार करोड़ है। इसमें क्रीमिया और रूस के कब्जे वाले पूर्वी हिस्से की आबादी शामिल नहीं है। पोलैंड पहुंचे लाखों हर दस में से छठा यूक्रेनी शरणार्थी पोलैंड की तरफ भाग रहा है। यूएनएचसीआर के ताजा आंकड़ों के मुताबिक 1,975,449 लोग इस तरफ गए हैं। हालांकि पोलैंड बॉर्डर पर तैनात गार्डों का कहना है कि शुक्रवार तक यूक्रेन से इस तरफ आने वाले लोगों की संख्या 20 लाख से ऊपर जा चुकी है। हालांकि बहुत से लोग पोलैंड से यूके्रन भी जा रहे हैं। इनमें उनकी संख्या ज्यादा है जो लड़ाई लड़ने, बुजुर्गों की देखभाल करने या पोलैंड से अपने परिवार को लेने जा रहे हैं।
No comments:
Post a Comment