दो साल बाद दिखा होली का पहले जैसा उल्लास

 गलियों से सडकों पर उड़ाया गया अबीर- गुलाल 

 मेरठ। कोरोना के चलते फीका पड़ा होली का रंग और उत्साह दो साल बाद फिर अपने पुराने अंदाज में दिखाई दिया। यूपी के मेरठ समेत हर जिले में होली का उल्लास और रौनक दिखाई दी। बच्चे, बड़े और बुजुर्ग सभी रंगो के त्योहार की खुशियों में डूबते उतराते नजर आए।

मेरठ में होली के हुड़दंग का हुडदंग तो बीती रात से दिखाई देने लगा था। सुबह से  ही कालोनियों, मुहल्लों से लेकर सडकों तक लोग रंगों में सराबोर होकर नाचते गाते नजर आए। एक दिन पहले ही सभी तरह की पाबंदियां हटीं तो होली का रंगोत्सव का उल्लास नजर आया। 

शहरों और गांवों में लोग चंग की थाप पर फाग के गीत गाते रहे वहीं अलग अलग टोलियों में पुरुष, महिला एवं बच्चे हाथों में रंग लिये और एक दूसरे को लगाते नजर आए वहीं ढोल एवं चंग की थाप पर नाचते गाते रहे और होली का जश्न उल्लास के साथ मनाया। इस दौरान लोग एक दूसरे को गले लगाकर एवं गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस दौरान लोगों ने घरों में होली के गीत बजाकर नाचते नजर आए।शास्त्री नगर, जाग्रति विहार, सर्वाेदय कालोनी, सूरज कुंंड, ,साकेत, थापर नगर,सदर बाजार, क कंरखेडा,  रजबन आदि क्षेत्रों में होली का रंग दिखाई दिया। वही पुलिस भी सुरक्षा व्यवस्था को बनाने के लिये मौजूद रही। छूटपूछ घटनाओं को छोड कर शहर में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। 




No comments:

Post a Comment

Popular Posts