पंजाब के मान मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण आज, 10 मंत्री करेंगे शपथ ग्रहण 

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी आप के नेता भगवंत मान के मंत्रिमंडल कास  शपथ ग्रहण आज आयोजित किया जाएगा। मंत्रिमंडल में 17 की जगह है, लेकिन पार्टी फिलहाल 10 मंत्रियों को शामिल करने जा रही है।

ये होंगे मंत्रिमंडल  के चेहरे 

ये मंत्री हैं. हरपाल चीमा दिरबा, बलजीत कौर मलोट, हरभजन सिंह जंडियाला, विजय सिंगला मनसा, लाल चंद कटारुचक भोआ, गुरमीत सिंह मीत हेयर बरनाला, कुलदीप सिंह धालीवाल अजनाला, लालजीत सिंह भुल्लर पट्टी, ब्रह्म शंकर होशियारपुर और हरजोत सिंह बैंस आनंदपुर साहिबद्ध।



हैरानी की बात यह है कि चुनाव में सबसे बड़े अंतर से जीत हासिल करने वाले सुनाम विधायक अमन अरोड़ा को मंत्रियों की पहली सूची में शामिल नहीं किया गया है।जबकि चीमा और मीत हेयर दूसरी बार विधायक बने हैंए अन्य सभी पहली बार विधायक चुने गए हैं।कोटकपूरा के विधायक कुलतार सिंह संधवान के विधानसभा अध्यक्ष होने की संभावना है। चंडीगढ़ में सुबह 11 बजे मंत्रियों को शामिल करने का कार्यक्रम होगा।




आप ने विधानसभा की 117 में से 92 सीटों पर प्रचंड जीत दर्ज की। सत्तारूढ़ कांग्रेस ने 2017 में 77 सीटें जीती थीं, मगर इस बार 18 पर सिमट गई।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts