एरियल ने एक नए कैंपेन  #ShareTheLoad  की शरुआत 

मेरठ  – एरियल ने अपने #ShareTheLoad के 5वें संस्करण का शुभारंभ किया और इस अवसर पर #SeeEqual फ़िल्म को लॉन्च किया। एरियल ने लोगों के सामने एक जायज़ सवाल उठाया है कि – "अगर पुरुष दूसरे पुरुषों के साथ काम में हाथ बटा सकते हैं, तो वे अपनी पत्नियों के साथ ऐसा क्यों नहीं कर रहे हैं?" इस प्रकार, एरियल पुरुषों से अपनी जिम्मेदारियों को समान रूप से निभाने वाला जीवनसाथी बनने का आग्रह कर रहा है। क्योंकि, जब हम #SeeEqual के नजरिए से देखते हैं, तभी हम#ShareTheLoad करते हैं।

इस मौके पर, श्री शरत वर्मा, चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, पीएंडजी (P&G) इंडिया और वाइस प्रेसिडेंट, फैब्रिक केयर, पीएंडजी (P&G) इंडिया, ने कहा, “एरियल की #ShareTheLoad मुहिम के साथ हमने इस मुद्दे पर सार्थक बातचीत शुरू करने की कोशिश की है, जिससे सकारात्मक बदलाव लाने में मदद मिलेगी। #See Equal के माध्यम से, हम सदियों से लोगों के मन में बसी घिसी-पिटी सोच और इसी सोच के अनुरूप काम करने की प्रवृत्ति में बदलाव लाना करना चाहते हैं, जो हम सभी के लिए अपनी जिम्मेदारियों को साझा करने की राह में सबसे बड़ी बाधा है। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की हाल ही में प्रकाशित एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि, अगर इसी गति से बदलाव जारी रहा तो अगले 135 साल बाद लैंगिक समानता का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है! हमारे लिए एक ऐसी चीज़ का इंतज़ार करना बहुत लंबा है, क्योंकि पुरुष काम-काज के लिए आपस में बड़े सहज तरीके से तालमेल बना लेते हैं। दिलचस्प बात यह है कि, 73% से अधिक विवाहित पुरुषों ने इस बात को माना कि जब वे दूसरे पुरुषों के साथ रहते थे तो वे घरेलू काम-काज में हाथ बटाते थे। हालांकि, आज भी शहरी भारत में 25 प्रतिशत से कम परिवारों का यह दावा है कि पुरुष घर की जिम्मेदारियों में समान रूप से हाथ बटाते हैं। इस साल का संवाद आम ज़िंदगी के बेहद सरल अनुभव पर आधारित है - जब पुरुष दूसरे पुरुषों के साथ समान रूप से #ShareTheLoad कर सकते हैं, तो वे अपनी पत्नियों के साथ ऐसा क्यों नहीं करते हैं? क्योंकि हमें मालूम है कि जब हम #SeeEqual के नजरिए से देखते हैं, तभी हम #ShareTheLoad करते हैं।”


एक कार्यक्रम के दौरान, एरियल ने अपने एरियल मैटिक पाउडर पैक के स्पेशल एडिशन को भी लॉन्च किया, जिसके पिछले हिस्से पर लोगों के मन में बसे एक भ्रम की तस्वीर मौजूद है। भ्रम की यही तस्वीर हमारे समाज को दर्शाती है, जिसे खुद के आकलन के लिए तैयार किया गया है कि हम बराबरी के नजरिए से देखते हैं या नहीं। अगर हम सिर्फ एक महिला को कपड़े धोते हुए देखते हैं, तो संभव है कि हमारा नजरिया अभी भी भेदभाव वाला है। करीब से निरीक्षण करने पर, भ्रम की यह तस्वीर दिखाती है कि एक पुरुष भी घर की जिम्मेदारियों में हाथ बटा रहा है।    

No comments:

Post a Comment

Popular Posts