सरधना से साजिद कुरैशी की रिपोर्ट----

लगातार पांच दिन की बंदी ने बैंक ग्राहकों को परेशानी में डाला

सरधना (मेरठ)। विधानसभा चुनाव के चलते लगातार पांच दिन तक बैंक बंद रहने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बैंक बंदी के साथ साथ-साथ लगातार चार दिन तक चलने वाले अधिकांश एटीएम में पैसों की भी किल्लत होने लगी है। शनिवार को नगर के अधिकांश एटीएम कैशलेस नजर आए। जिससे एटीएम धारकों को एक एटीएम से दूसरे एटीएम पर भटकना पड़ा। 

   बताया गया है कि बैंक में तैनात कर्मियों की चुनाव में ड्यूटी लगने के कारण लगातार तीन दिन और उसके बाद माह दूसरा शनिवार व रविवार अवकाश होने के कारण बैंक लगातार पांच दिन बंद रहने का संयोग बन गया। बैंक बंदी से पूर्व उच्च अफसरों द्वारा एटीएम में पर्याप्त धनराशि रखवाने का वादा किया। लेकिन बैंक बंद के तीसरे दिन अधिकांश एटीएम कैशलेस नजर आए। इससे उपभोक्ताओं को भटकना पड़ रहा है। हालांकि अधिकारी इस समस्या का समाधान कराने के लिए प्रयासरत रहे हैं। लेकिन लगातार पांच दिन की बंदी के कारण बैंक से संबंधित कार्य नहीं हो पा रहे हैं। इस संबंध में साधना व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज जैन पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल अध्यक्ष विरेंद्र चौधरी कपड़ा उद्योग से जुड़े राजीव जैन अंबिका गैस एजेंसी के संचालक हिमांशु गोयल आदि से बात की गई तो उन्होंने बैंकों और एटीएम के बंद होने पर भारी परेशानी होने की बात कहीं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts