सांड की चपेट में आकर बुलेट सवार युवक घायल सरधना (मेरठ) थाना रोहटा क्षेत्र में सड़क पर छुट्टे घूम रहे सांड की चपेट में आने से बुलेट बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल को पीआरबी 112 पर तैनात पुलिसकर्मियों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के मुताबिक कैथवाड़ी निवासी मोहित पुत्र राजेश बुलेट से मेरठ से वापस गांव को लौट रहा था ।बताया गया कि जब वह लाहौरगढ़ के पास पहुंचा तो अचानक सांड सड़क पर आ गया। जिससे उसकी टकराकर हो गई। इस हादसे में बुलेट सवार युवक दूर जाकर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पीआरबी 112 ने सीएचसी पर भर्ती कराया गंभीर देखते हुए युवक को मेरठ रेफर किया।
No comments:
Post a Comment