अमित शाह के ट्विटर अकाउंट से जातिगत टिप्प्णी पर हंगामा, जांच में जुटे पुलिस आलाधिकारी

बागपत । चुनाव में राजनीतिक माहौल खराब करने के लिए आसामाजिक तत्व पहले से सक्रिय हैं। इन तत्वों ने जिले का माहौल खराब करने के लिए इस बार केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के ट्विटर अकांउट को निशाना बनाया। अमित शाह का ​फर्जी ट्विटर अकांउट बनाकर इन लोगों ने इंटरनेट मीडिया पर कानून की बखियां उधेड़ दी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का फर्जी टि्वटर अकाउंट तैयार कर जातिगत आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी गई। इससे जिले का माहौल बिगड़ने का मैसेज भी सोशल मीडिया पर फैलाया गया। जिससे बाद पुलिस और प्रशासन सक्रिय हो गया। पुलिस अफसरों ने बेहद गंभीरता से लिया। कोतवाली प्रभारी तपेश्वर सागर ने खुद कोतवाली में अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने केस की विवेचना शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी।

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि फर्जी अकाउंट बनाकर आपत्तिजनक ट्वीट करने वाले का जल्द पता लगा लिया जाएगा। उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि यह पहला मामला नहीं है एक सप्ताह पूर्व रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी का फर्जी अकाउंट तैयार कर टिकट वितरण को लेकर बागपत विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी नवाब अहमद हमीद के संबंध में आपत्तिजनक ट्वीट किया था। इससे पहले इंटरनेट मीडिया पर नवाब अहमद हमीद और उनके परिवार के संबंध में दर्जनों बार अशोभनीय टिप्पणी की जा चुकी थी। इन दोनों ही मामलों में रालोद के जिला अध्यक्ष डा.जगपाल सिंह तेवतिया ने कोतवाली में अलग-अलग मुकदमें दर्ज कराए थे। हालांकि इन मामलों में पुलिस अभी किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

जांच के लिए सैकड़ों मोबाइल रडार पर

एसपी नीरज कुमार जादौन का कहना है कि साइबर सेल लगातार इंटरनेट मीडिया पर नजर रखे हुए हैं।आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इस समय सैकड़ों मोबाइल नंबरों को चिन्हित किया गया है। जांच के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts