14 फरवरी से फिर खुलेंगे यूपी के शैक्षिक संस्थान
लखनऊ । यूपी के स्कूलों की सभी कक्षाओं के लिए फिर से खोलने की अनुमति दे दी गई है। भाजपा के नेतृत्व वाली योगी आदित्यनाथ सरकार ने संशोधित ब्व्टप्क्.19 के दिशानिर्देश जारी किये हैं। नवीनतम आदेश के अनुसार, उत्तर प्रदेश के विद्यालयों में नर्सरी से 12 वीं कक्षाएं 14 फरवरी, 2022 से फिर से खुलेंगी।
ये दिशानिर्देश तब जारी हुए जब स्कूलों ने पहले ही कुछ कक्षाओं के लिए ऑफ लाइन कक्षाएं शुरू कर दिए थे और जूनियर कक्षाओं के लिए ऑनलाइन क्लास चलाई जा रही थीं।राज्य में कोविड.19 प्रतिबंधों में ढील देने के एक हिस्से के रूप में सभी कक्षाओं के लिए यूपी स्कूल फिर से खोलने की अनुमति दी गई है। राज्य में चुनाव भी चल रहे हैं। सरकार ने कुछ और प्रतिबंधों को हटाने की घोषणा की है और इसलिए स्कूल अब पूरी क्षमता के साथ कक्षाओं का संचालन कर सकते हैं।बता दें कि उत्तर प्रदेश में स्कूलों को फिर से खोलने की खबर पहले भी सामने आ चुकी है। कुछ हफ्तों पहले जब देश भर के कई राज्यों ने अपने शैक्षणिक संस्थानों में ऑफलाइन कक्षाओं को फिर से शुरू करने की अनुमति दी थी तब उस दौरान भी यूपी में इस तरह की घोषणा की गई थी। बहरहाल, अब जबकि सभी विद्यालयों में कक्षाओं को पूरी क्षमता खोलने का निर्णय लिया गया है तो इसके साथ कुछ शर्ते भी दी गई है। कोविड नियमों का सख्ती से पालन करना होगा।

No comments:
Post a Comment