पीएम ने कांग्रेस को फिर लिया निशाने पर

हम बनाएंगे मजबूत पंजाबः पीएम मोदी
बोले- कांग्रेस ने देश व पंजाब में क्‍या-क्‍या कुकृत्‍य नहीं किए

पठानकोट (अरुण खोसला)।भाजपा गठबंधन की रैली में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कांग्रेस को निशाने पर लिया। उन्‍होंंने नवां पंजाब के नारे के संकल्‍प के साथ कहा कि हम पंजाब को मजबूर नहीं मजबूत बनाएंगे। उन्‍हाेंने संत रविदास जयंती पर लाेगों को बधाई दी।
पीएम ने कहा कि उनकी सरकार संत रविदास जी के बताए राह पर चल रही है। उन्‍होंने संत रविदास के एक दोहे का जिक्र भी उन्‍होंने किया। उन्‍होंने पठानकोट से जुड़ी अपनी यादों की चर्चा की। उन्‍होंने कहा कि माझा की इस धरती ने मां जैसा प्‍यार व स्‍नेह दिया। उन्‍होंनेेकहा कि कांग्रेस ने देश और पंजाब की धरती पर क्‍या-क्‍या कुकृत्‍य नहीं किए।  
उन्‍होंने कांग्रेस व आम आदमी पार्टी पर जमकर हमले किए। उन्‍होंने कहा कि काशी विश्वनाथ का भी ये लोग विरोध करते रहे। काशी विश्वनाथ मंदिर पर सोना चढ़ाने का काम महाराजा रणजीत सिंह ने ही किया था। आस्था से उनको चिढ़ है।  इस बार आप को भाजपा को मौका देना है यह पंजाब ने तय कर लिया है।  इस बार पक्का परिवर्तन होगा। यह दोनों (कांग्रेस व आम) राम मंदिर का मिलकर विरोध कर रहे हैं। दोनों पार्टियां यहां पंजाब में नूरा कुश्‍ती कर रही है, लेकिन दोनों एक ही है। एक पार्टी ने पंजाब को नशे में धकेला तो दूसरी पार्टी दिल्ली को शराब का लती बनाने पर लगी है।
मोदी ने कहा कि हम मजबूर नहीं मजबूत पंजाब बनाएंगे। पंजाब को खुशहाल बनाएंगे। पंजाब ने हमेशा देश के विकास के लिए योगदान दिया है। कभी पंजाब की पहचान देश के सबसे खुशहाल सुबह के रूप में होती थी, लेकिन आज स्थिति बदल गई है।  युवा पलायन कर रहे हैं, कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं। यहां सिर्फ एक ही धंधा चल रहा है खनन में लूट का धंधा। माझा को उद्योगों से दूर रखा गया।
उन्‍होंने कहा कि खनन माफिया पर कोई करवाई होती है क्या।  कर्मचारियों को डंडे मारते हैं और खनन माफिया के लोगों को शरण मिलती है। ये लोग अपनी मिट्टी से विश्वासघात कर रहे हैं। मैं डंके की चोट पर कहता हूं माफिया पंजाब छोड़ेगा,  पंजाब का नौजवान पंजाब नहीं छोड़ेगा। उन्‍होंने कहा कि मोहाली में इंटरनेशनल एयरपोर्ट के साथ-साथ एक और एयरपोर्ट पर भी काम किया जा रहा है। एम्स का काम आपकी आंखों के सामने है। हमने किसानों के लिए पंजाब में तीन फूड पार्क भी बनाए हैं। जितना पैसा केंद्र सरकार ने पंजाब के किसानों की जेब में सीधे भेजा है इससे पहले किसी ने नहीं भेजा।
इसके बाद पीएम मोदी ने चुनाव लड़ रहे भाजपा गठबंधन के सभी उम्मीदवारों को आगे बुलाया और  भारत माता की जय के साथ संबोधन समाप्त किया।
कांग्रेस पर कसे तीखे तंज
पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने देश और पंजाब की धरती पर क्या-क्या कुकृत्य नहीं किए। पठानकोट हमले पर देश एकजुट था लेकिन कांग्रेस पार्टी के नेता क्या कर रहे थे। इन लोगों ने सेना के शौर्य पर सवाल उठाए थे या नहीं उठाए थे। हमारी धरती के लाल पर शक किया था या नहीं किया था। कांग्रेस के नेता पुलवामा के हमले की बरसी पर भी अपनी पाप लीला बंद नहीं कर पाए । संवेदनशील राज्य की सुरक्षा क्या हम ऐसे लोगों के हाथ में दे सकते हैं क्या। यह आपकी चिंता कर सकते हैं क्या इन्हें फिर से मौका मिल गया तो यह पंजाब की सुरक्षा को खतरे में डालने से पीछे नहीं हटेंगे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts