मुख्तार के खिलाफ मन्ना सिंह हत्याकांड की पैरवी कर रहे अशोक सिंह को बीजेपी उम्मीदवार होंगे

0 29 अगस्त 2009 को हुई थी अशोक के भाई ठेकेदार मन्ना सिंह की हत्या

मऊ: भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को नौ उम्मीदवारों की सूची जारी की। इस सूची में भी पार्टी की ओर से पूर्वांचल में सियासी समीकरण साधने के लिए की गई कोशिश स्पष्ट नजर आ रही है।

बीजेपी ने मऊ सदर विधानसभा सीट से अशोक सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है. मुख्तार अंसारी के खिलाफ मऊ सदर सीट से अशोक सिंह बीजेपी के उम्मीदवार होंगे। अभी तक सदर सीट से तमाम कयासों के बाजार गर्म हो रहे थे। अशोक सिंह मऊ के चर्चित ठेकेदार अजय प्रकाश उर्फ मन्ना सिंह हत्याकांड केस के पैरोकार तथा ठेकेदार मन्ना सिंह के भाई हैं। बताते चलें कि ठेकेदार मन्ना सिंह और राजेश राय की 29 अगस्त 2009 को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

मन्ना सिंह की हत्या के मामले में मुख्तार अंसारी और हनुमान पांडेय समेत 11 लोग आरोपी बनाए गए थे। सितंबर 2017 में मऊ की निचली अदालत ने मुख्तार अंसारी समेत आठ आरोपियों को इस केस से बरी भी कर दिया था। कोर्ट ने अरविंद यादव, अमरेश कन्नौजिया और राजू उर्फ जामवंत को हत्या और हत्या के प्रयास का दोषी माना था। फिलहाल इस मामले में मन्ना सिंह के भाई अशोक सिंह की तरफ से हाई कोर्ट इलाहाबाद में अपील की गई है और मामला लंबित है।

वहीं दूसरी तरफ, मन्ना सिंह हत्याकांड केस के गवाह राम सिंह मौर्य और उसके गनर सतीश की भी एक साल बाद हत्या हो गई थी। इस दोहरे हत्याकांड का आरोप भी मुख्तार अंसारी पर लगा। ये मामला अभी कोर्ट में है और इस पर फैसला आना बाकी है। अब बीजेपी ने मुख्तार अंसारी के सामने मन्ना सिंह के भाई अशोक सिंह को चुनावी रणभूमि में उतार कर यह सिद्ध कर दिया है कि लगातार सदर सीट से जीतने वाले चुनावी गणितदार मुख्तार अंसारी के विरुद्ध अशोक सिंह को साधने का प्रयास पार्टी द्वारा किया गया है। अशोक सिंह को जनपद पहुचने पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। सबसे पहले वह बन देवी धाम पहुंचकर का मां का आशीर्वाद लिये दर्शन करने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया और मुख्तार अंसारी का विजयपथ रोकना है मुख्तार अंसारी को हराना है के नारे लगाए।  


No comments:

Post a Comment

Popular Posts