फिर से डरा रहा मौत का आंकड़ा

 बीते 24 घंटों में कोरोना ने ली 1241 लोगों की जान
नई दिल्ली (एजेंसी)।देश में कोरोना संकट के बीच संक्रमित मरीजों की संख्या में तो कमी आ रही है लेकिन मृतकों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। लगातार तीसरे दिन कोरोना ने 1000 से अधिक लोगों की जान ले ली है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी गुरुवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 67,084 नए मामले सामने आए हैं और 1241 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान एक लाख 67 हजार 882 (1,67,882) लोग स्वस्थ भी हुए। वहीं देश में सक्रिय मामले घटकर 7,90,789 हो गए हैं। रोजाना संक्रमण दर की बात करें तो यह घटकर 4.44 फीसदी हो गई है।
इन पांच राज्यों में कोरोना के सबसे अधिक मामले
जिन राज्यों में कोरोना सबसे अधिक मामले हैं उनमें केरल पहले स्थान पर है जहां कि 23,253 नए मामले हैं। इसके बाद महाराष्ट्र (7142) कर्नाटक(5339), तमिलनाडु (3971) और राजस्थान (3738) शामिल हैं। कुल नए मामलों में से 64.75 फीसदी इन्हीं पांच राज्यों से आए हैं। इसमें केरल से सबसे ज्यादा 34.66 फीसदी मामले हैं।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने जानकारी देते हुए बताया कि  भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 15 लाख 11 हजार 321 सैंपल टेस्ट किए गए। वहीं देश में महामारी के शुरुआत से लेकर अब तक कुल 74,61,96,071 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
त्रिपुरा में कल से रात का कर्फ्यू
त्रिपुरा सरकार ने राज्य में कोरोना के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से 11 से 20 फरवरी तक रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक रात का कर्फ्यू लगाया है।

विदेश से आने वालों को होम क्वारंटाइन से छूट
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय यात्रियों या विदेश से आने वालों के लिए नई कोरोना गाइडलाइन में बड़ी राहत दे दी। मंत्रालय ने अब 'जोखिम वाले देश' की श्रेणी खत्म कर दी है। इसके अलावा सात दिन के अनिवार्य होम क्वारंटाइन से भी छूट दे दी गई है।
कोरोना की स्थिति में सुधार के चलते मंत्रालय ने विदेश से आने वालों को यह राहत दी है। नई गाइडलाइंस 14 फरवरी से लागू होगी। नई गाइडलाइंस के मुताबिक अब जोखिम वाले देशों व अन्य देशों के बीच कोई फर्क नहीं रहेगा। स्वास्थ्य मंत्रालय ने विदेश से भारत आने वालों को सात दिन के होम क्वारंटाइन से राहत दी है, लेकिन इसके बजाए उन्हें 14 दिन तक अपने स्वास्थ्य पर खुद नजर रखने की जिम्मेदारी सौंपी है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts