माल्या के खिलाफ अवमानना का मामला

 सुप्रीम कोर्ट ने पेश होने के लिए दिया दो हफ्ते का समय
नई दिल्‍ली (एजेंसी)।सुप्रीम कोर्ट ने भगोड़े कारोबारी विजय माल्या के खिलाफ अवमानना का मामला 24 फरवरी के लिए स्थगित कर दिया है। अदालत ने माल्‍या को व्यक्तिगत रूप से या वकील के माध्यम से पेश होने के लिए अंतिम मौके के रूप में दो हफ्ते का समय दिया है। यदि माल्‍या ऐसा करने में विफल रहता है तो अदालत मामले को तार्किक निष्कर्ष पर ले जाएगी।  
पिछली सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि उसने काफी लंबा इंतजार किया है। विजय माल्या को अदालत की अवमानना के मामले में सजा देने की प्रक्रिया अब खत्म होनी चाहिए। बता दें कि इस मामले में माल्‍या को जुलाई 2017 में दोषी ठहराया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने मामले को जल्‍द निपटाने के लिए तय किया है। यदि माल्‍या की ओर से कोई संतोषजनक प्रतिक्रिया सामने नहीं आती तो शी‍र्ष अदालत भगोड़े व्यवसायी माल्या को सजा तय कर सकती है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts