110 साल की बुजुर्ग महिला शीश कौर ने डाला वोट
मेरठ। आज मतदान को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। वहीं प्रदेश की सबसे बुजुर्ग महिला 110 साल की शीश कौर ने मेरठ में अपने मत का उपयोग किया। शीशकौर को उनका बेटा अपनी गोद में उठाकर मतदान केंद्र तक लेकर गया और उनसे मतदान करवाया।
                प्रदेश की सबसे बुजुर्ग महिला शीशकौर ने आज मत का उपयोग किया। शीशकौर ने महिला सुरक्षा और विकास के मुददे पर भाजपा को वोट किया। उन्होंने बताया कि वो करीब 50 साल से अटल बिहारी वाजपेयी की बहुत बड़ी समर्थक रही हैं। उससे पहले वो देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की समर्थक थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में उन्होंने कहा कि मोदी अच्छा काम कर रहा है। उसके प्रधानमंत्री बनने से इलाके में शांति है। 

                                  मेरठ दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के गांव अछरौड़ा की रहने वाली शीशकौर आज अपने गांव में बने पोलिंग बूथ पर बेटे के साथ पहुंची। 110 साल की उम्र होने के कारण वे ठीक से चल नहीं पाती हैंं। इस कारण उन्हें बेटा अपनी गोदी में उठाकर मतदान केंद्र तक लेकर गया। वोट देने के बाद वे काफी खुश नजर आई। वहीं दूसरी ओर एल ब्लाक स्थित स्थित जीजीआईजी इंटर कॉलेज में 85 साल के बुजुर्ग शिव कुमार व उनकी पत्नी रज्जो ने मतदान किया। मतदान की वजह से हर रोज की तरह बाजार सुबह जल्दी नहीं खुला। मेरठ के जीआईसी इंटर कॉलेज में सरोज ने पहली बार वोट डाला। सेंट जोसेफ स्कूल के पिंक बूथ को सामान्य बूथ बनाया गया है। 70 वर्षीय दिव्यांग वीरवती निवासी सदर ने दुर्गाबाड़ी इंटर कालेज में मतदान करने पहुंची। मेरठ दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के शास्त्रीनगर में शताक्षी और विभु ने पहली बार अपने मत का उपयोग किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts