आरएलडी के प्रमुख जयंत चौधरी नहीं करेंगे मतदान
नई दिल्ली। राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के प्रमुख जयंत चौधरी बुधवार को उत्तर प्रदेश में पहले चरण के चुनाव में वोट नहीं डालेंगे। जयंत चौधरी मथुरा क्षेत्र के मतदाता हैं। आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी के अनुसार वह अपनी चुनावी रैली की वजह से वोट डालने नहीं जाएंगे। हालांकि एक तरफ देश व प्रदेश के दिग्गज नेता लोगों से बढ़चढ़ कर मतदान करने के लिए अपील कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ जयंत चौधरी स्वयं ही अपना मतदान नहीं करने का फैसला लिया है।
 उत्तर प्रदेश में पहले चरण के 11 जिलों में शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा और आगरा में वोटिंग होगी।इन 11 जिलों में पहले फेज की वोटिंग में 58 विधानसभा सीटों पर कुल 623 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मथुरा और मुजफ्फरनगर दो सीट ऐसी हैं, जहां से सबसे ज्यादा 15-15 प्रत्याशी मैदान में हैं। पहले चरण में मैदान में उतरे 46 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति हैं। प्रत्याशियों की औसतन आय 3.72 करोड़ रुपये है। 156 प्रत्याशियों पर आपराधिक मामले चल रहे हैं। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts