मतदान में आयी तेजी 11 बजे तक 17 प्रतिशत हुआ मतदान
डीएम व एसएसपी ने किया मतदान केन्द्रों का दौरा
कई स्थानों पर ईवीएम खराब की शिकायत पर हंगामा
मेरठ। प्रदेश में 18वीं विधानसभा के गठन के लिए सात चरणों में होने वाले मतदान में तेजी आनी शुरू हो गयी है। सुबह ११ बजे १७ प्रतिशत तक मतदातास अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। वहीं डीएम के बालाजी एव एसएसपी प्रभाकर चौधरी लगातार मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर रहे है।
सुबह सात बजे आरंभ हुए मतदान में 9 बजे तक 9 प्रतिशत वोट पड चुके थे। 11 बजे तक यह प्रतिशत बढ कर 17 प्रतिशत पहुुंच गया है। दोपहर के बाद तेजी आने के आसार दिखाई दे रहे हे। देहात में वोटरों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का जोश दिखा।
गठबंधन प्रत्याशी पर दबाव बनाकर वोट डलवाने के आरोप लगाए गए हैं। जिसे बाद में मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने जांच में असत्य पाया है। मेरठ के जिलाधिकारी के बालाजी ने सुबह मतदान शुरू होते ही अधिकांश मतदान केन्द्र का दौरा किया। उन्होंने बताया कि सभी बूथ पर मतदान का काम चल रहा है।कुछ बूथों से ईवीएम में खराबी का मामला सामने आने के बाद ईवीएम में मिली खराबी को दूर किया गया। कुछ ईवीएम को बदला भी गया है। जिले में सभी जगह पर शांतिपूर्ण मतदान जारी है। कहीं से भी कानून कानून.व्यवस्था खराब होने के बारे में कोई शिकायत नहीं मिली है।
सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने शास्त्रीनगर के मास्टर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के बूथस नम्बर३८० पर मतदान किया। इस मौके पर राजेन्द्र अ्रग्रवाल, ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करके राष्टï्र निर्माण में सहयोग करें।
मेरठ दक्षिण से चुनाव लड रहे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डा.सोमेंद्र तोमर ने भी अपना वोट डाला। मतदान के बाद डा.सोमेंंद्र तोमर ने कहा कि यह चुनाव बहन.बेटियों की सुरक्षा से जुड़ा चुनाव है। सरकार में हमारी बेटियां आज पूरी तरह से सुरक्षित हैं। पहले बेटियों के लिए शाम छह बजे के बाद कर्फ्यू लग जाता था। इस ओर हमारी सरकार ने काम किया है और करके दिखाया है। हम इस बार 300 से ज्यादा सीटें लाएंगे। बागपत और मेरठ में कोहरे और ठंड के बीच में भी मतदाता पहुंचेए लेकिन कई जगह पर ईवीएम में खराबी के कारण उनको कुछ देर इंतजार करना पड़ा। बागपत के खेकड़ा के जैन इंटर कालेज के बूथ नंबर 231 पर ईवीएम आधे घंटे से खराब थी। इसके साथ ही रटौल कस्बे के सेंट मेरी इंटर कॉलेज में दो बूथों पर बीस मिनट बाद मतदान शुरू हुआ। मेरठ में ईवीएम में खराबी के कारण मतदान बाधित रहा। कैंट में बूथ नंबर 20 पर ईवीएम मशीन खराब होने से मतदान प्रभावित हो गया। शास्त्रीनगर के वसंतिका स्कूल में भी घंटों ईवीएम खराब रही। जिससे मतदाता लाइनों में खड़े रहे। कुल मिलाकर जिले में मतदान शांति पूर्वक चल रहा है। शाम को ६ बजे चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम मे कैद हो जाएंगी।

No comments:
Post a Comment