द ग्रेट खली ने भाजपा में शामिल
नयी दिल्ली । वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट से मशहूर हुए पहलवान द ग्रेट खली उर्फ दिलीप सिंह राणा ने गुरूवार केा बीजेपी में शामिल हो गये। नयी दिल्ली के भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। खली ने बताया कि उन्होंने भाजपा की राष्टï्रीय नीति से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल होने का फैसला किया है। बातो ही बातों में उन्होंने पीएम नरेन्द्र मोदी की तारीफ भी की।
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते हुए द ग्रेट खली ने बताया कि वह भाजपा में शामिल होकर काफी खुश है। उन्होंने कहा उन्हें लगता है कि राष्टï्र के लिये पीएम मोदी का काम उन्हें सही प्रधानमंत्री बनाता है। उन्हें लगा कि क्यों न राष्टï्र के विकास के लिये शासन का हिस्सा बना जाए।

No comments:
Post a Comment