ठंड से कांपा वेस्ट यूपी , मंसूरी व शिमला से भी तापमान हुआ कम 

रजाई, अलाव ,हिटर ठंड से बचने का बन रहे सहारा 

मेरठ। एक सप्ताह से वेस्ट यूपी में पड रही कडाके ठंड से सारे रिकार्ड को ध्वस्त  कर दिया है। पिछले दो तीन दिन में स्थिति यह हो गयी है। वेस्ट यूपी के कई  जिलो का तापमान शिमला व मंसूरी से कम आ रहा  है। अभी यह स्थिति तीन से चार ओर बनी रहने की संभावना व्यक्त की जा रही है। 

 रविवार को मेरठ मंडल और सहरनपुर मंडल के अधिकांश जिले प्रदेश में सबसे ठंडे बताए जा रहे हैं। इन जिलों को अधिकतम तापमान शिमला और मसूरी जैसे पहाडी इलाकों से भी कम रहा। दिनभर वातावरण में गलन और शीत लहर का कहर बना रहा। रविवार होने के चलते अधिकांश लोगों ने हीटर और ब्लोअर के सामने के ही दिन काट दिया। किसी की हिम्मत घर से बाहर निकलने की नहीं हुई। दिन भी सूरज के दर्शन भी लोगों को नहीं हुए। कोहरे के कारण गाजियाबाद और नोएडा में हालात खराब रहे। कब सुबह हुई और कब शाम घिर आई पता ही नहीं चला। वहीं मौसम विभाग ने तापमान को लेकर एक और चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार अभी न्यूनतम तापमान काफी नीचे जाने के संकेत मिल रहे हैं। कई दिनों तक सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ ही होगी।

रविवार को तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री कम दर्ज किया गया। दिन भर बादल छाए रहे। दिन में कंपकंपी खत्म होने का नाम नहीं ले रही थी। सुबह से शाम तक ठंड कहर बनी रही। मेरठ के बाद मुजफ्फरनगर में अधिकतम तापमान 11.9 डिग्री रहा। मेरठ का न्यूनतम तापमान 4ण्8 डिग्री रहा। यह सामान्य से दो डिग्री कम रहा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts