मेरठ। बेटी से छेड़छाड़ कर रहे पिता को मां-बेटी ने पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। छोटी बेटी से छेड़छाड़ के मामले में वह तीन साल पहले जेल भी गया था। अब वह जमानत पर बाहर आया हुआ था।

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि उसकी दो बेटियां हैं। पति शराब पीने का आदी है। तीन साल पहले उसने नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ की थी, जिसकी शिकायत पुलिस से कर दी थी। तब उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। कुछ समय पहले ही आरोपित जमानत पर छूटा था। आरोप है कि शुक्रवार को उसने बड़ी बेटी से छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर धमकी देने लगा। इस पर बड़ी बेटी और मां ने उसकी पिटाई कर दी। आसपास के लोग पहुंचे तो उन्होंने भी धुन दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं, लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में महिला से पड़ोसी युवक ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर गाली-गलौज करने लगा। पीड़िता ने पति से शिकायत की तो वह विरोध जताने पहुंच गया। आरोप है कि युवक ने साथियों को बुला लिया और मारपीट कर दी। आसपास के लोगों ने किसी तरह दंपती को बचाया। पीड़ित पक्ष ने आरोपित के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी है। पीड़ित ने आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts