गंगा-यमुना तट पर उमड़ी आस्था

श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी
लखनऊ।आस्था और स्नान का पर्व सकर संक्रांति शुक्रवार को पूरे देश में उत्साह के साथ मनाया गया। खासतौर से वाराणसी, प्रयागराज में गंगा-यमुना और अदृश्य संगम तट और हरिद्वार आदि घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। मकर संक्रांति की मान्यता दो दिन होने के कारण पहले दिन शुक्रवार को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगम में डुबकी लगाने के लिए पहुंचे। चाक चौबंद और कोविड प्रोटोकॉल के बीच श्रद्धालुओं ने विभिन्न घाटों पर स्नान किया।
भोर में चार बजे से ही स्नान दान का सिलसिला शुरू हो गया। धूप खिलने के साथ ही घाट पर भीड़ भी बढ़ती गई। शहर से लेकर संगम तक सुरक्षा व्यवस्था की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। शहर की तरफ आने वाले बड़े वाहनों को पहले ही निर्धारित स्थानों पर रोक दिया गया।
सूर्य के उत्तरायण होने से पहले मकर संक्रांति के प्रथम स्नान पर्व पर पुण्य की डुबकी लगाने के लिए बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा था। शुक्रवार को प्रथम पुण्य की डुबकी के साथ ही संगम पर मास पर्यंत चलने वाले जप-तप, ध्यान के मेले का आरंभ हो गया। 15 जनवरी को भी मकर संक्रांति होने से इस बार डुबकी दो दिन लगेगी।
मन, वचन और कर्म तीनों प्रकार से जाने-अनजाने में हुए पापों से मुक्त होने के लिए महीने भर ध्यान और स्नान का मेला मिलन की भूमि संगम पर आकार ले चुका है। गंगा, यमुना और विलुप्त सरस्वती के तट पर भगवान सूर्य के उत्तरायण होते ही प्रथम स्नान पर्व की डुबकी आरंभ हो गई। हालांकि मकर संक्रांति के स्नान के लिए देश के कोने-कोने से संतों-भक्तों से पहुंचने का सिलसिला कड़ाके की ठंड के बीच शुरू हो चुका था।



मकर संक्रांति पर पीएम मोदी ने दी बधाई
नई दिल्ली (एजेंसी)।
देशभर में शुक्रवार को मकर संक्रांति, भोगली बिहू, टुसू पूजा, पोंगल, सुग्गी, भोगी, माघी, खिचड़ी, पौष पर्व और उत्तरायण का पर्व मनाया जा रहा है। इस पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, देशभर में आज हम विभिन्न त्यौहार मना रहे हैं जो भारत की जीवंत सांस्कृतिक विविधता को दर्शाते हैं। इन त्योहारों पर मेरी शुभकामनाएं।
विदेश मंत्री डा. एस जयशंकर ने भी इस पर्व पर देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने एक ट्वीट करते हुए कहा कि प्रार्थना है कि यह त्यौहार सभी के जीवन में सुख और समृद्धि लेकर आए। रक्षा मंत्री रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बधाई देते हुए कहा, मकर संक्रांति, पोंगल, भोगली बिहू, उत्तरायण और पौष पर्व के पावन अवसर पर सभी को बधाई। सभी को सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद मिले। आपके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts