छपरौली और बड़ौत रालोद के खाते में वीरपाल राठी जयवीर सिंह तोमर  मिला टिकट

मेरठ। सपा और रालोद गठबंधन के बीच फंसी छपरौली और बडौत सीट पर आखिरकार आज फैसला हो ही गया। ये दोनों सीट रालोद के खाते में आई है। छपरौली से रालोद ने वीरपाल राठी को टिकट दिया है। जबकि बडौत से जयवीर सिंह तोमर को प्रत्याशी बनाया है। छपरौली को रालोद का गढ़ माना जाता है। यहां से चुनाव मैदान में उतारे गए प्रत्याशी वीरपाल राठी पूर्व विधायक रह चुके हैं।

बता दे कि गठबंधन के दोनों दलों सपा और रालोद के बीच मेरठ और बागपत में सीटों को लेकर मामला फंसा हुआ था। बागपत की सीटें रालोद की प्रतिष्ठा से जुड़ी हुईं हैं। बागपत और मेरठ की शेष सीटों के बंटवारे को लेकर रविवार से दोनों दलों के शीर्ष नेताओं के बीच मंथन चल रहा था। काफी मंथन के बाद आज सोमवार को बागपत की दोनों सीटें रालोद के खाते में आई तो उम्मीदवारों की घोषणा होने में भी देर नहीं लगी। रालोद ने तुरंत दोनों सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। खास बात यह है कि रालोद का गढ़ माने जाने वाले बागपत में दो और सिवालखास समेत तीन विधानसभा सीटों में पेच फंसा हुआ था। बागपत जिले में बागपत शहर, छपरौली और बड़ौत समेत तीन विधानसभा सीटें हैं। सपा ने आज छपरौली और बडौत दोनों सीटें रालोद के लिए छोड़ दी। दोनों सीटें रालोद के खाते में आने से अब मुकाबला काफी कड़ा हो गया है। बागपत में रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी की प्रतिष्ठा के साथ अब भाजपा का भी सबकुछ दांव पर लगा हुआ है। रालोद के खाते में सीट आने से भाजपा के दिग्गजों के लिए अब सीट जीतना इतना आसान नहीं होगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts