पश्चिमी से बजेगा चुनावी बिगुल 



मेरठ। यूपी समेत पांच राज्यों मेंं विधान सभा चुनाव की घोषित की तारीख तय हो चुकी है। शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा बकायदा पत्रकार वार्ता कर चुनाव की रूप रेखा तय कर दी है। कोविड- गाइड लाइन के तहत प्रदेश में सात चरणो में चुनाव होंगे। इसकी शुरूआत पश्चिमी उत्तर प्रदेश से आरंभ् होगी। 

10 फरवरी फर्स्ट फेज 

शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, गौतमबुद्धनगर, मथुरा, आगरा

14 फरवरी सेकेंड फेज 

 सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बदायूं, बरेली, शाहजहांपुर

20 फरवरी थर्ड फेज 

 हाथरस, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरेया, कानपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर

23 फरवरी चौथा फ़ेज़

 पीलीभीत,खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, फतेहपुर, बांदा

27 फरवरी पाँचवा फ़ेज़ 

 श्रावस्ती, बहराइच, गोंडा, बाराबंकी, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, चित्रकूट

3 मार्च छटा फ़ेज़

 बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीरनगर, अंबेडकर नगर, महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया,बलिया

7 मार्च 7वां फेज 

आजमगढ़, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र

 चुनाव तारीख घोषित होते ही उतरने लगे चुनावी पोस्टर बैनर 

 शनिवार को जैसे ही मुख्य चुनाव आयुक्त ने पांच राज्यों में विधान सभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की गयी। वैसे ही प्रशासन हरकत में आ गया। प्रशासन ने नगर निगम के साथ मिलकर शहर से राजनीतिक दलों के पोस्टर ,बैनर व होडिँग को हटाना आरंभ कर दिया। देर रात तक यह अभियान चलाया गया। सभी राजनीतिक दलों के पोस्टर बैनर व होडिँग्स को निगम के ट्रकों में भरकर भेजा गया। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts