मुंबई। हाल ही में विश्व कप 83 की जीत पर बनी कबीर खान की फिल्म 83 का प्रदर्शन हुआ था। क्रिकेट पर आधारित इस फिल्म के अतिरिक्त भी एक और फिल्म का प्रदर्शन शीघ्र होने वाला है। शाबास मिट्ठू के नाम से बन रही फिल्म में तापसी पन्नू नजर आने वाली हैं और अब टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा 3 साल बाद चकदा एक्सप्रेस नामक फिल्म से वापसी करने जा रही हैं जिसमें वे महिला टीम इंडिया की पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी का किरदार निभाती नजर आएंगी।
इस बात की जानकारी अनुष्का ने सोशल मीडिया पर फिल्म का फस्र्ट लुक टीजर फैंस के साथ शेयर कर खुद दी है। चकदा एक्सप्रेस भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी की बायोपिक है। फिल्म में अनुष्का तेज गेंदबाज झूलन के रोल में उनकी तरह विकेट गिराते नजर आएंगी। प्रतीक्षा राव के डायरेक्शन में बन रही इस स्पोट्र्स ड्रामा फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। जिसकी शूटिंग जल्द ही शुरू की जाएगी।
अनुष्का ने ट्वीट में लिखा, यह वास्तव में एक विशेष फिल्म है क्योंकि यह अनिवार्य रूप से जबरदस्त बलिदान की कहानी है। चकदा एक्सप्रेस पूर्व भारतीय कप्तान झूलन गोस्वामी के जीवन और समय से प्रेरित है और यह महिला क्रिकेट की दुनिया में आंखें खोलने वाली होगी।
झूलन का क्रिकेट करियर संघर्षपूर्ण और बेहद अनिश्चित रहा और वह अपने देश को गौरवान्वित करने के लिए प्रेरित रहीं। उन्होंने इस रूढि़ को बदलने का प्रयास किया कि महिलाएँ भारत में क्रिकेट खेलकर अपना करियर नहीं बना सकतीं ताकि अगली पीढ़ी की लड़कियों के लिए बेहतर खेल का मैदान हो। उनका जीवन इस बात का जीवंत प्रमाण है कि जुनून और दृढ़ता किसी भी या सभी प्रतिकूलताओं पर विजय प्राप्त करती है और चकदा एक्सप्रेस उस समय महिला क्रिकेट की इतनी रसीली दुनिया में सबसे निश्चित नजर नहीं है। झूलन की कहानी वास्तव में भारत में क्रिकेट के इतिहास में एक दलित कहानी है और फिल्म उनकी भावना का उत्सव है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts