ग्लुटेन फ्री डाइट बचाएगी नेगेटिव कैलोरी से
आज हम बात कर रहे हैं ग्लूटेन फ्री डाइट की। जी हां यह एक ख़ास तरह की डाइट होती है। यह ख़ास रूप से एक डिज़ीज़ में उपयोग में लाई जाती है। जिन लोगों को ग्लूटेन एलर्जी होती है, वह इस तरह की डाइट का यूज़ करते हैं। सीरियल में ज़्यादातर यह पदार्थ पाया जाता है। उन लोगों को नेगेटिव कैलोरी फ़ूड से दूर रहने की सलाह दी जाती है। आइये इस बारे में आपको विस्तार से बताएं।
क्या है ग्लूटेन फ्री डाइट ॽ
आपको बता दें कि ग्लूटेन एक तरह का प्रोटीन होता है। जो अनाजों मतलब सीरियल में पाया जाता है। इसके अलावा इन अनाजों से बनी चीज़ों में भी यह पाया जाता है। लोग जिन्हें इस फ़ूड से एलर्जी है या सेलिएक डिज़ीज़ है, ग्लूटेन फ्री डाइट की सलाह दी जाती है। वैसे आपको बता दें कि ग्लूटेन सीरियल में पाया जाने वाला एक प्रोटीन है। कुछ लोग इस ग्लूटेन को बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं कर सकते। विशेषरूप से वह लोग जिन्हें सेलिएक डिज़ीज़ है। ऐसी परिस्थिति में वह ग्लुटेल फ्री डाइट का उपयोग कर सकते हैं।
क्या ग्लूटेन फ्री डाइट वज़न कम करने में भी मदद करती हैॽ
अगर आप मानें तो वज़न बढ़ाने में ग्लूटेन का बहुत बड़ा हाथ होता है। ज़ाहिर-सी बात है जो चीज़ आपका वज़न बढ़ाती है उसके न खाने से वज़न तो कम होगा ही। अगर आप अपनी डाइट से इस पदार्थ को बाहर कर दें तो निश्चित रूप से आपका वज़न कम होगा। इसकी जगह पर आपको फाइबर युक्त भोजन का प्रयोग करना चाहिए। कुछ लोग इस तरह से काफी हद तक अपना वज़न कम कर लेते हैं, लेकिन एक बात हम आपको ज़रूर कहेंगे। वह यह कि बिना किसी डॉक्टर से पूछे सिर्फ वज़न कम करने के लिए इस डाइट को न अपनाएं।
ग्लूटेन फ्री फ़ूड क्या होता हैॽ
इसके बारे में भी हम आपको बता चुके हैं। लेकिन अगर किसी को ग्लूटेन फ्री फ़ूड की पहचान करना होगी तो वह क्या करेगाॽ अगर आप विदेशों में रहते हैं तो वहां के हर फ़ूड प्रोडक्ट पर इस बार का ज़िक्र होता है। आपको पैकेट के लेवल पर इस बारे में जानकारी मिल जायेगी। इसके अलावा आप ऐसे खाने को भी यूज़ में ला सकते हैं जिसमें ग्लूटेन नहीं होता है। साथ ही आप इसके विकल्प भी देख सकते हैं। यह सब आसानी से मौजूद होते हैं।
सीरियल के विकल्प के रूप में क्या प्रयोग करेंॽ
आपके मन में यह प्रश्न उठाना स्वाभाविक है। अब देखिये हम भारतीय तो अनाज के बिना अपने खाने की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। ऐसे में आप सीरियल के विकल्प के रूप में ग्लूटेन फ्री अनाज खा सकते हैं। कुछ प्राकृतिक भोजन भी होता है जिसमें ग्लूटेन नहीं पाया जाता है। जैसे ताज़ा फल, सब्जियां, मछली, चिकन इन्हें आप उपयोग में ला सकते हैं।
नेगेटिव कैलोरी फ़ूड क्यों ठीक नहीं है आपके लिएॽ
सबसे पहले ज़रूरी है यह जानना कि नेगेटिव कैलोरी फ़ूड क्या हैॽ आपको बता दें यह फ़ूड थर्मिक इफ़ेक्ट पर काम करता है। अब आप जो भी खाते हैं उसे पचाने में भी आपकी ऊर्जा खर्च होती है। ऐसे में कम कैलोरी वाली चीज़ों को पचाने में बहुत ऊर्जा खर्च होती है। इसलिए इसे नेगेटिव कैलोरी फ़ूड कहते हैं। इसलिए जो लोग सेलिएक रोग से पीड़ित होते हैं उन्हें ग्लूटेन फ्री डाइट दी जाती है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts