मेरठ। एक विवाहिता को देवर के साथ संबंध बनाने से इंकार करना काफी भारी पड़ गया। विवाहिता के मना करने पर उसके पति ने सिगरेट से दाग दिया। इतना ही नहीं उसके बाद वह उसको प्रताड़ित भी करने लगा। विवाहिता ने परिजनों से शिकायत की। वह गंभीर हालत में विवाहिता को अपने साथ ले गए। मायके पहुंचते ही विवाहिता की हालत बिगड़ गई। उसने आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। तहरीर देते ही ससुराल पक्ष ताला लगाकर फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई।

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के निवासी युवती की शादी करीब तीन साल पहले इसी क्षेत्र निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही विवाहिता का देवर उस पर गंदी नजर रखने लगा था। दो सप्ताह पहले विवाहिता घर में अकेली थी। तभी देवर ने दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपित मौके से फरार हो गया। विवाहिता ने पति को आपबीती सुनाई। उसने भाई का पक्ष लेते हुए संबंध नहीं बनाने पर सिगरेट से दागना शुरू कर दिया। कई बार विवाहिता ने पति को समझाने की कोशिश भी की, लेकिन उसकी प्रताड़ना कम नहीं हुई। मायके पहुंचते ही विवाहिता की हालत बिगड़ गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही आरोपित के स्वजन घर में ताला लगाकर फरार हो गए। लिसाड़ी गेट इंस्पेक्टर उत्तम सिंह राठौर का कहना है कि तहरीर के आधार पर पति व देवर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस दबिश देने उनके घर गई थी। लेकिन आरोपित नहीं मिले। उनकी तलाश जारी है, जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts