मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के हाइवे.58 स्थित योगीपुरम पुलिस चौकी के पास और सरधना रोड पर शुक्रवार सुबह दोनों जगह हुए दो सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल है। सरधना रोड पर हुए सड़क हादसे में मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने दोनों शव मर्चरी पहुंचाते हुए घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया।
कंकरखेड़ा थाने की हाईवे.58 पर योगी पुरम पुलिस चौकी के पास शुक्रवार सुबह गलत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। ड्राइवर ट्रैक्टर को छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम की हालत बन गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव मोर्चरी पहुंचाया। वही घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली कब्जे में ले लिया है। ट्रैक्टर में रोड़ी और डस्ट भरा हुआ था। पुलिस के मुताबिक वहीं मृतक की पहचान डाबका गांव निवासी मोनू के रूप में हुई है, जो पुताई का काम करता था। वहीं घायल युवक अरविंद बताया जा रहा है। जिसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

No comments:
Post a Comment