47 वीं उत्तर प्रदेश पावर सैक्टर अन्तर्परियोजना डिस्काम, क्रिकेट, पावरलिफ्टिंग व कुश्ती प्रतियोगिता सम्पन्न
क्रिकेटमें मध्यांचल की टीम बनी विजेता
मेरठ। 47 वीं उत्तर प्रदेश पावर सैक्टर अन्तर्परियोजना डिस्काम, क्रिकेट तीन दिवसीय प्रतियोगिता का बुधवार को समाप्त हो गया। समापन समारोह में बोलते हुए प्रबंध निदेशक ने किसी भी खेल में हार जीत मायने नहीं रखती है। बल्कि खेल भावना मायने रखती है।
प्रतियोगिता के अंतिम दिन क्रिकेट मैच के फाइनल मैच का आयोजन भामा शाह क्रिकेट मैदान पर आयोजित किया गया। ग्राउन्ड नम्बर 1 में हरदुआगंज बनाम मध्यांचल लखनऊ के बीच खेला गया । जिसमें हरदुआगंज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए महाज 92 रनों पूरी टीम ऑल आउट हो गयी। हरदुआगंज के तरफ से विकास 23 रन , नारयण प्रकाश 16 रन का योगदान रहा । मध्याचल लखनऊ के ओर से प्रदीप वर्मा ने 3 विकेट, ब्रिजेश यादव में 3 विकेट लिए । लक्ष्य का पीछा करते हुए मध्याचल लखनऊ ने महाज 15.2 ओवर में जीत हासिल कर ली। कप्तान हिमाशु वशनोई 52 रन बनाकर और रामप्रकाश ने 32 रन नॉट आउट रहे । ग्राउंड नम्बर २ में तीसरे स्थान के लिये मेरठ और दक्षिणांचल के बीच खेला गया, जिसमे दक्षिणांचल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 184 रन बनाय, राहुल चौधरी ने 52 रन और अंकित ने 48 रन का योगदान रहा । मेरठ की और से प्रदीप ने 2 विकेट लिये। लक्ष का पीछा करते हुए मेरठ 155 ही बना सका। इस तरह से दक्षिणांचल ने यह मैच 24 रन से जीत लिया।
समापन समारोह में आयोजन सचिव ए्केआत्रेय मुख्य अभियन्ता अलका तोमरए अर्जुन अवार्डी एवं क्रीड़ा अधिकारी ने प्रतियोगिता से जुड़े सभी आफीसियल स्टॉफ का धन्यवाद प्रकट किया । क्र ीडा अधिकारी विनय कुमार एवं पर्यवेक्षक शक्ति भवन मुख्यालय लखनऊ ने उ.प्र. पावर सेक्टर की कुश्ती एवं कबड्डी टीम की घोषण की जो अखिल भारतीय प्रतियोगिताओं में भाग लेगी।

No comments:
Post a Comment