मेरठ : दुनिया की नंबर एक डायरेक्ट सेलिंग कंपनी एमवे भारत में उद्यमियों के अपने फलते-फूलते समुदाय के साथ-साथ अपने पोषण और कल्याण पोर्टफोलियो द्वारा संचालित अपने विकास पथ को जारी रखे हुए है। कंपनी अब अगले स्तर के परिवर्तन के लिए एकदम तैयार है और वैश्विक सीईओ मिलिंद पंत द्वारा तैयार की गई विकास रणनीति पर निरंतर आगे बढ़ रही है। उद्यमिता को बढ़ावा देने और स्वास्थ्य एवं कल्याण श्रेणी में दीर्घकालिक मूल्य निर्मित करने पर ध्यान केंद्रित करने के साथ एमवे ने नवप्रवर्तन और विज्ञान, डिजिटल प्रौद्योगिकी और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए 2024 तक 30 करोड़ अमेरिकी डॉलर से अधिक का वैश्विक निवेश लक्ष्य निर्धारित किया है।
 
 
एमवे के ग्लोबल सीईओ मिलिंद पंत ने कहा, “एमवे का वैश्विक विकास उड़ान पथ स्वास्थ्य और कल्याण तथा उद्यमिता पर केंद्रित है। आज उद्यमिता को अभूतपूर्व तरीके से लोकतांत्रिक बनाया जा रहा है और एमवे में एक उद्यमी के नेतृत्व वाले सामाजिक विचार के रूप में हमारी सोच उद्यमियों की अगली पीढ़ी के लिए हमारे सभी समावेशी व्यावसायिक अवसरों को मुहैया कराने की है, जिससे उनके लिए साथ जुड़े हुए उपभोक्ताओं के समुदाय को हासिल करना और बनाए रखना 10 गुना आसान हो जाएगा। रोजगार परिदृश्य में अभूतपूर्व बदलावों और उत्साहजनक अर्थव्यवस्था के उदय के साथ उद्यमिता महिलाओं और युवाओं के लिए विशेष रूप से पसंदीदा विकल्पों में से एक बन रही है। एमवे एक मजबूत इकोसिस्टम बनाकर इस बढ़ती प्रवृत्ति का फायदा उठा रहा है, जो इच्छुक उद्यमियों को अपने हितों और जोश के आधार पर अपना व्यवसाय चलाने तथा संचालित करने का अवसर प्रदान करता है, भले ही उनकी पृष्ठभूमि, शिक्षा या वित्तीय परिस्थितियां कैसी भी हों। एमवे सबके लिए है! हमने नारी शक्ति और एमयंग जैसी विभिन्न पहलों के माध्यम से उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, विशेष रूप से महिलाओं और युवाओं के बीच, ताकि उन्हें अपने जुनून को मजबूत करने तथा सफल व्यावसायिक उद्यम खड़ा करने में मदद मिल सके, जिससे एक तरह से उन्हें जोशीले उsद्यमियों में बदला जा सके।
 
 
उल्लेखनीय है कि एमवे के ग्लोबल सीईओ मिलिंद पंत ने कंपनी के समग्र नेतृत्व का कार्यभार 2019 में संभाला। इस प्रकार एमवे में पहले गैर-पारिवारिक सीईओ के रूप में श्री पंत बड़ी वैश्विक फर्मों का नेतृत्व करने वाले कुछ जाने-माने भारतीयों के एक खास क्लब में शामिल हुए। उनके नेतृत्व में एमवे ने एक  आगे बढ़ते उद्यम का निर्माण जारी रखा है, जो ग्राहक-केंद्रित, कुशल और भविष्योन्मुख है। श्री पंत यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल ग्लोबल बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में वाइस-चेयर के रूप में भी कार्य करते हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts