नई दिल्ली। देश में कोरोना के नए मामले तेजी से बढ़ रहे है। एहतियात के तौर पर सभी सावधानियां बरती जा रही है। इसी के मद्देनजर बुधवार को राजधानी दिल्ली में लगातार तेजी से बढ़ रहे कोरोना के नए मामले और ओमिक्रोन के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए किसी भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा सार्वजनिक जगहों पर क्रिसमस और नए साल पर होने वाली पार्टियों पर भी पूरी तरह रोक लग गई है। किसी भी सार्वजनिक जगहों पर क्रिसमस और न्यू ईयर की पार्टी नही हो सकेगी। आपको बता दें कि इस संबंध में दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सभी जिलों के डीएम और डीसीपी को आदेश जारी किया है। सभी से इस आदेश का पालन सुनिश्चित कराने को कहा गया है।
दिल्ली में कोरोना के चलते क्रिसमस और नए साल के आयोजनों पर लगी रोक, शादियों में भी 200 की मंजूरी
By News Prahari -
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Popular Posts
-
न्यूज़ प्रहरी । नव वर्ष की शुरुआत भारत में जहां सीडीएस की नियुक्ति से मिली ताकत से हुई है वहीं पाकिस्तान में इसकी शुरुआत दहशत में हुई...
-
न्यूज़ प्रहरी । तमिलनाडु में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर(NRC) का विरोध करने वाली एक महिला पुलिस की नजर...

No comments:
Post a Comment