सरधना से साजिद कुरैशी की रिपोर्ट

सरधना (मेरठ) श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलिज मटौर मे बुद्धवार को प्रधानाचार्या डॉ नीरा तोमर व रचना के निर्देशन में स्वीप योजना के अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं ने पोस्टर बनाये उसके उपरांत निष्पक्ष मतदान की शपथ लेते हुए अपने अपने गाँव, व परिवार में लोगों को जाति धर्म व बिना किसी लालच के मतदान के लिये जागरूक किया । डॉ. तोमर ने कहा कि भारत  के संविधान में  18 वर्ष पूर्ण करने  वाले समस्त नागरिक को मतदान का अधिकार दिया है ।अपने इस अधिकार का प्रयोग कर मजबूत लोकतंत्र की नींव रखे । हमारा मत एक विकसित भारत के सपने को यथार्थ रूप प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा । पोस्टर प्रतियोगिता में शिवानी प्रथम, विशाखा, द्वितीय और  तनु तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम में सुनीता रानी, निशा ,सुधा अस्थाना ,निधि, रबिता सुमन अंजलि कल्पना ममता सविता उमा नीतू पूजा शालू सोनिया नेहा नीरज आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts