गौरतलब है कि 29 नवंबर 2021की शाम को अटेरना गांव निवासी 22 वर्षीय दीपक पुत्र धन्नी अचानक लापता हो गया था। परिजन कई दिनों तक उसकी तलाश करते रहे लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। 6 दिसंबर को गांव के बाहरी छोर पर कुछ बिखरा हुआ खून मिला। वहीं पर मिली दीपक की चप्पलों को घरवालों ने पहचान लिया था। इसके बाद गांव के सूर्य उर्फ सूर्यकांत सोम, व जितेंद्र पर हत्या का शक जाहिर करते हुए समय सिंह पुत्र कर्ण सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले का मुख्य आरोपी एक बड़े अखबार के स्थानीय संवाद सूत्र अशोक सोम का बेटा रहा। क्राइम इंस्पेक्टर शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान जितेंद्र उर्फ जित्तन पुत्र राजेंद्र, सूर्या उर्फ सूर्यकांत सोम ने दीपक की हत्या करना स्वीकार कर लिया था। जिनके निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू, साइकिल, वह खून में सने कपड़ों के साथ दो मोबाइल बरामद किए गए थे । पूछताछ के बाद दोनों को मुकदमा अपराध संख्या 0820/ 2021 धारा 302, 20, 364, 34 के तहत कोर्ट में पेश किया गया था। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया था । बुधवार को सूर्यकांत और जितेंद्र को ज्यूडिशियल
रिमांड पर लिया गया। इस दौरान सूर्यकांत ओर जितेंद ने हत्या में प्रयुक्त चाकू जंगल से बरामद कराया। कई अन्य खुलासे भी किए आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

No comments:
Post a Comment