सरधना से साजिद कुरैशी की रिपोर्ट

सरधना (मेरठ) युवा रालोद नेता संजय चौधरी व राष्ट्रीय लोकदल छात्र सभा जिलाध्यक्ष प्रशांत चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष आदित्य पंवार के नेतृत्व में रोजगार यात्रा निकाली गई। रोजगार यात्रा जानी कार्यालय से शुरू होकर अचरोंडा चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर समापन किया गया। रालोद नेताओं ने कई स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं कर पार्टी की नीतियों से ग्रामीणों को जागरूक किया।


रोजगार यात्रा का शुभारंभ जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़, युवा रालोद नेता संजय चौधरी, राजीव बालियान व आदित्य पंवार ने हरी झंडी दिखाकर किया। रोजगार यात्रा में शहर तथा आसपास क्षेत्रों से पहुंचे बाइक सवार सैकड़ों युवकों ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा रालोद नेता संजय चौधरी व क्षेत्रीय अध्यक्ष आदित्य पंवार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने युवाओं को ठगने का काम किया। भाजपा सरकार में बेरोजगारी की दर सबसे ज्यादा बढ़ी है। युवाओं को नौकरी न मिलने से युवा दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। जिलाध्यक्ष प्रशांत चौधरी, विजय राणा, सुभम मलिक ने कहा कि रोजगार यात्रा का उद्देश्य यह है कि गांव-गांव जाकर किसानों, मजदूरों और नौजवानों को बताएं कि भाजपा सरकार ने पूरे पांच वर्ष में कोई रोजगार नहीं दिया। इस मौके पर तनुज चपराणा, उज्ज्वल पुनिया, सोहित, तरुण मलिक, विपुल, राहुल पुनिया, सुभम, हरीश, विक्रांत, अंकुर आदि मौजूद रहे।


-----


No comments:

Post a Comment

Popular Posts