सरधना से साजिद कुरैशी की रिपोर्ट-----

सरधना (मेरठ) अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावरियां शामली में भव्य स्वागत किया गया। 
 नगर परिषद शामली में हुए सम्मान समरोह में बोलते हुए संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री  विनोद कुमार बैचेन ने कहा कि गुलाम मानसिकता व अंधी भक्ति में लीन समाज कभी तरक्की नहीं कर सकता। उन्होने कहा कि वर्तमान सरकार सफाई मजदूर व वाल्मीकि समाज की जायज समस्याओं की अनदेखी लगातार करती आ रही है। यही नही वर्तमान सरकार में वाल्मीकि समाज की बहन बेटियों के साथ दुराचार सबसे ज्यादा हुए  हैं। लेकिन आज भी समाज के कुछ लोग वर्तमान सरकार की अंधभक्ति में लीन है। ऐसा समाज कभी तरक्की नहीं करता जो अपने हक व अधिकारो के प्रति सजग न हो और मानसिक गुलामी में जी रहा हो। 
प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावरियां ने कहा कि वह किसी भी पार्टी अथवा संगठन के खिलाफ या विरोध में नही है लेकिन यदी कोई भी संगठन या पार्टी वाल्मीकि समाज व सफाई कर्मचारीयो के जायज हक व अधिकारो की अनदेखी करती है तो समाज हित में उस पार्टी अथवा संगठन की अनदेखी भी समाज को आने वाले 2022 के चुनावो में जरुर करनी पड़ेगी। सम्मान समरोह की अध्यक्षता संगठन के कार्यवाहक अध्यक्ष दिनेश चौहान ने की, तथा संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद झंझोट ने किया। 
समारोह में अजय महेन्द्र, अमित पार्चा, वर्गित झंझोट, प्रमोद कश्यप, राकेश कुमार, अनुज गौतम, प्रमोद, प्रदीप, आदि नेता व समाज के लोग तथा महिलाये मौजूद रही।
-------

No comments:

Post a Comment

Popular Posts