महिलाएं हर मुसीबत का मुकाबला निड़रता व साहस से करें, सरकार व आयोग उनके साथ-राज्य महिला आयोग  सदस्या  राखी त्यागी

 Meerut-राखी त्यागी द्वारा सर्किट हाउस में जनसुनवाई कर महिलाओं की समस्याओं का निराकरण कराते हुये कहा कि महिलाएं हर मुसीबत का मुकाबला निड़रता व साहस से करें, सरकार व आयोग उनके साथ है। इस अवसर पर मा0 सदस्या के सम्मुख 20 महिलाओं ने अपनी समस्याएं रखी। सभी के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को प्रभावी व तत्काल कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया। सुनवाई के उपरांत उन्होने जिला कारागार का निरीक्षण कर वहां महिला बंदियो से वार्ता की व उनके स्वास्थ्य, भोजन आदि की व्यवस्थाओ का निरीक्षण किया।
 
सर्किट हाउस सभागार में जनसुनवाई करते हुए सदस्या राखी त्यागी ने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि वह अपने ऊपर हो रहे किसी भी प्रकार के उत्पीड़न को बर्दाश्त न करें, बल्कि उसका डटकर सामना करें। महिलाओं के मौलिक अधिकारों की रक्षा हेतु महिला आयोग का गठन किया गया है। उन्होने महिलाओं से कहा कि वह सरकार द्वारा संचालित महिला हेल्पलाइन 181, वन स्टाॅप सेन्टर की मदद लें। पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह यह सुनिश्चित करें कि महिलाएं न्याय व मदद पाने के लिये इधर उधर न भटके।

 सदस्या राखी त्यागी ने कहा कि भारतीय संविधान में समानता की दृष्टि से महिला और पुरूष को समान मौलिक अधिकार दिये गये है। महिलाओं को भी समाज में पुरूषों के समान अधिकार प्राप्त है इसलिए वह अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहंे। उन्होंने बताया कि महिलाओं की सहायता हेतु आयोग द्वारा व्हाटस ऐप नम्बर 06306511708 जारी किया गया है।
जनसुनवाई के दौरान राज्य महिला आयोग की सदस्या के समक्ष घरेलू हिंसा, जमीन विवाद, पति व ससुराल जनो द्वारा परेषान किये जाने व आर्थिक सहायता दिलाये जाने की मांग सहित कुल 20 षिकायते व प्रार्थना पत्र आये। सभी के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को प्रभावी व तत्काल कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी व अन्य विभागों के अधिकारी, कर्मचारी व महिलाएं उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts