मेरठ। भावनपुर के ज्ञानपुर गांव में मंगलवार रात डकैतों ने जमकर आतंक मचाया। दो घरों में लोगों को बंधक बनाकर नकदी-जेवरात और बाकी सामान लूट ले गए। थाना पुलिस मौके पर दौड़ी और आला अधिकारियों को सूचना दी गई। ज्ञानपुर गांव निवासी फजर मोहम्मद के घर में मंगलवार देररात करीब एक बजे दीवार फांदकर 8 से 10 बदमाश घुस गए। फजर और उनकी पत्नी अफसाना को हथियारों के बल पर बंधक बनाया। अफसाना के कानों के कुंडल, सेफ में रखे छह हजार रुपये और कुछ अन्य जेवरात लूट लिए। इसके बाद दोनों को कमरे में बंद कर दिया। यहां से निकलकर बदमाश पड़ोसी गुलजार पुत्र जम्मी के मकान में घुस गए। आननफानन में जो हाथ लगा लूट ले गए। देररात करीब 3 बजे पुलिस गांव में पहुंची। एसपी देहात केशव कुमार को भी सूचना दी गई। मामले की जांच के लिए पुलिस और फोरेंसिक टीम को लगाया गया है।
No comments:
Post a Comment